रविवार, 15 नवम्बर 2026

Haryana News: रेवाड़ी में 200 बेड अस्पताल विवाद गहराया, कॉल रिकॉर्डिंग से बढ़ा राजनीतिक तनाव

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: रेवाड़ी जिले में 200 बेड के प्रस्तावित अस्पताल को लेकर चल रहे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। भगवानपुर गांव के सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार ने एक कथित…


Haryana News: रेवाड़ी जिले में 200 बेड के प्रस्तावित अस्पताल को लेकर चल रहे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। भगवानपुर गांव के सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार ने एक कथित कॉल रिकॉर्डिंग सार्वजनिक की है, जिसमें दावा किया गया है कि यह कॉल उनकी और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बीच की है।

सरपंच का कहना है कि इस कॉल में अस्पताल को लेकर बातचीत हुई और यह रिकॉर्डिंग प्रमाण है कि मंत्री ने पहले भगवानपुर में अस्पताल बनाने का आश्वासन दिया था। हालांकि, जब इस विषय पर मंत्री राव से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका कोई जवाब नहीं मिला।Haryana News

इस रिकॉर्डिंग के सार्वजनिक होते ही गांव में पहले से चल रहे धरने को और बल मिला है। भगवानपुर के साथ अब गोकलगढ़ और फिदेड़ी गांव की पंचायतें भी इस आंदोलन से जुड़ गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मंत्री ने चुनावी वादे के तहत भगवानपुर में अस्पताल बनाने की बात कही थी, लेकिन अब इसे शहबाजपुर स्थानांतरित किया जा रहा है, जो ग्रामीणों को मंजूर नहीं है। इस पूरे मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है, और ग्रामीण इसे लेकर सरकार से नाराज नजर आ रहे हैं।Haryana News

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

गौरतलब है कि 16 जून को राव इंद्रजीत के रामपुरा हाऊस पर भगवानपुर सहित पांच गांवों की पंचायतों ने प्रदर्शन किया था। सरपंच प्रतिनिधि का आरोप है कि वे मंत्री से मिलने पहुंचे थे, लेकिन मंत्री उनसे बिना मिले रवाना हो गए। इसके बाद गांव में धरना शुरू हो गया, जो अब तक जारी है। इसी कड़ी में अब 29 जून को भगवानपुर में महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक अस्पताल भगवानपुर में नहीं बनेगा, आंदोलन जारी रहेगा।Haryana News

 

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp