गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

Haryana Kisan : हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, CM सैनी ने कर दिया बड़ा ऐलान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Kisan: हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए बिजली सब्सिडी पहले की तरह मिलती रहेगी। ट्यूबवेल के लिए 6 रुपये 48 पैसे…


haryana kisan haryana farmers are very happy cm saini made a big announcement
haryana kisan haryana farmers are very happy cm saini made a big announcement
Google News Follow us on Google

Haryana Kisan: हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए बिजली सब्सिडी पहले की तरह मिलती रहेगी। ट्यूबवेल के लिए 6 रुपये 48 पैसे यूनिट से रेट बढ़ाकर 7 रुपये 35 पैसे किया गया है, लेकिन किसानों को 10 पैसे प्रति यूनिट में ही बिजली मिलेगी।

प्रदेश सरकार बाकी के 7 रुपये 25 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली निगमों को सब्सिडी के दौर पर देगी। सब्सिडी से ही सालाना किसानों को 6 हजार 718 करोड़ की राहत मिलेगी।

वहीं कोल्ड स्टोर को अब सस्ती बिजली मिलेगी। अभी तक कोल्ड स्टोर के लिए 7 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली दरें तय थी।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कोल्ड स्टोर संचालकों को बड़ी राहत देते हुए नई कैटेगरी में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग ने 20 किलोवाट तक लोड वाले कोल्ड स्टोर के लिए 4 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली के रेट तय किए हैं।

इससे अधिक लोड वाले कोल्ड स्टोर संचालकों को 6 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से भुगतान करना होगा। वित्त मंत्री के रूप में अपना पहला बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में इस संदर्भ में घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp