रविवार, 15 नवम्बर 2026

Haryana Kids Athletics Championship: जानिए किस जिले के खिलाडी रहे टॉपर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Kids Athletics Championship: हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का दो दिवसीय 13 से 14 दिसंबर तक सी आर ए कालेज सोनीपत में सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता के समापन मुख्य अतिथि नरेंद्र…


हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप: जानिए किस जिले के खिलाडी रहे टॉपर
हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप: जानिए किस जिले के खिलाडी रहे टॉपर
Google News Follow us on Google

Haryana Kids Athletics Championship: हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का दो दिवसीय 13 से 14 दिसंबर तक सी आर ए कालेज सोनीपत में सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता के समापन मुख्य अतिथि नरेंद्र मोर चेयरमैन एथलेटिक्स हरियाणा और चरण सिंह राठी भीम अवार्डी ए एफ आई कोर्डिनेटर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता खिला​डियों को ​सर्टिफिकेट व ट्राफी देकर सम्मानित किया।

 

राजकुमार मिटान एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य के कुशल नेतृत्व में किया गया। दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने चैम्पियनशिप के दूसरे दिन प्रतियोगिता के इवेंट का शुभारंभ राजू सिंधू एस एच ओ सिटी सोनीपत के द्वारा किया गया।Haryana Kids Athletics Championship

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि 12 साल आयु वर्ग लडका 80 मीटर हर्डल इवेंट में मकुल पुनिया हिसार ने पहला, हर्षित महेंद्रगढ़ ने दूसरा और साहिल भिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और 200 मीटर दौड़ में तनिश पानीपत ने पहला,प्रतीक सोनीपत ने दूसरा और युवराज पलवल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

  • 200 मीटर दौड़ लड़की वर्ग में संस्कृति हिसार ने पहला, दीपांशी करनाल ने दूसरा और नेहा पानीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • 80 मीटर हर्डल इवेंट लड़की वर्ग में सिमरन भिवानी ने पहला,पायल फतेहाबाद ने दूसरा और अवनी महेंद्रगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • 60 मीटर दौड़ में लड़की वर्ग में एलीना करनाल ने पहला, प्रतीक्षा फतेहाबाद ने दूसरा और साक्षी महेंद्रगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

 

  • 100 मीटर दौड़ में तन्वी मलिक पानीपत ने पहला,नेहा पानीपत ने दूसरा और सीजल जींद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 12 साल आयु वर्ग लडका में 100 मीटर दौड़ में हर्षित पानीपत ने पहला, हिमांशु सोनीपत ने दूसरा और रूद्र सोनीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • 60 मीटर दौड़ में गुरमीत हिसार ने पहला,साहिल भिवानी ने दूसरा और लवप्रीत हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • लडका वर्ग रिले रेस में करनाल ने पहला, हिसार ने दूसरा और कैथल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • लड़की वर्ग रिले रेस में भिवानी ने पहला, सिरसा ने दूसरा और फतेहाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर परवीन कुमार प्रवक्ता एवं एथलेटिक्स कोच, अंजू बाला प्रवक्ता एवं एथलेटिक्स कोच,विकास गहलावत सदस्य एथलेटिक्स हरियाणा, राममेहर बूरा , अजय सहरावत और जगदीप सिंह उर्फ सन्नी पानीपत आदि मोजूद रहे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp