google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Haryana Job News: हरियाणा शिक्षा विभाग में शिक्षकों के लिए सुनहरा अवसर, इन पदों पर मांगे आवेदन | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana Job News: हरियाणा शिक्षा विभाग में शिक्षकों के लिए सुनहरा अवसर, इन पदों पर मांगे आवेदन

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Job News: हरियाणा सरकार के द्वारा हरियाणा में विज्ञान और गणित विषय के शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। शिक्षा विभाग के द्वारा पूरे राज्य में…


हरियाणा शिक्षा विभाग में शिक्षकों के लिए सुनहरा अवसर, इन पदों पर मांगे आवेदन
हरियाणा शिक्षा विभाग में शिक्षकों के लिए सुनहरा अवसर, इन पदों पर मांगे आवेदन
Google News Follow us on Google

Haryana Job News: हरियाणा सरकार के द्वारा हरियाणा में विज्ञान और गणित विषय के शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। शिक्षा विभाग के द्वारा पूरे राज्य में जिला स्तर पर विज्ञान और गणित विषय के विशेषज्ञों  की 43 पदों को भरा जाएगा। आप अगर इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो 19 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए केवल हरियाणा सरकार के स्कूलों में नियमित रूप से कार्यरत पीजीटी शिक्षक ही पात्र होंगे। आवेदन करने वालों के पास विज्ञान और गणित में विशेष नॉलेज होना चाहिए।

इसके साथ ही साथ शिक्षक के क्षेत्र में 5 साल का अनुभव होना बेहद जरूरी है। अभ्यर्थियों को अंग्रेजी अच्छे से आना जरूरी है इसके साथ ही आवेदन करने वाले के खिलाफ कोई भी विभागीय जांच या चार्ज शीट दाखिल नहीं होना चाहिए। अगर किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है तो फिर वह इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

हरियाणा सरकार के द्वारा इन पदों के लिए भर्ती इसलिए की जा रही है ताकि बच्चों को अंग्रेजी और विज्ञान के क्षेत्र में अच्छी नॉलेज मिल सके और राज्य के शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विभाग लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों आयोजित करेगा। लिखित परीक्षा 40 अंकों की होगी, जिसमें विषय ज्ञान, तार्किक क्षमता और सामान्य जागरूकता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

  • 20 अंक – विषय से संबंधित प्रश्न
  • 10 अंक – विश्लेषणात्मक एवं तार्किक क्षमता
  • 10 अंक – सामान्य जागरूकता

लिखित परीक्षा के बाद मुख्यालय स्तर पर गठित समिति द्वारा 10 अंकों का इंटरव्यू लिया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp