गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

Haryana : हरियाणा के इस शहर में पुलिस ने काटे 53,215 चालान, 5 करोड़ रुपये लगाया जुर्माना

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana : हरियाणा के गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, पुलिस ने 53,215 चालान काटे और कुल…


police issued 53215 challans and imposed a fine of Rs 5 crore
police issued 53215 challans and imposed a fine of Rs 5 crore
Google News Follow us on Google

Haryana : हरियाणा के गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, पुलिस ने 53,215 चालान काटे और कुल जुर्माना राशि 5.32 करोड़ रुपये निर्धारित की।

यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है। यातायात पुलिस का मुख्य उद्देश्य यातायात का संचालन व्यवस्थित व सुचारू रूप से कराते हुए सफर को सुगम व सुरक्षित बनाना है।

पुलिस द्वारा समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर उन्हें यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस दौरान लोगों को यह भी बताया जाता है कि यातायात नियमों की पालना करना सुनिश्चित करें ताकि सड़क दुर्घटना से बचा जा सके और जान माल की हानि न हो।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

क्यों है हेलमेट जरूरी?

हेलमेट पहनना न केवल यातायात नियमों का पालन करने के लिए आवश्यक है, बल्कि यह सड़क सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। बिना हेलमेट के वाहन चलाने से दुर्घटना की स्थिति में गंभीर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

नए नियम और उनकी सख्ती

अब, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने पर आपका चालान सीधे कट जाएगा और इसका नोटिफिकेशन मोबाइल पर मिल जाएगा। यह नियम यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए लागू किया गया है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp