शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana Honor Killing News: रोहतक में ऑनर किलिंग, भाई ने बहन को मारी 5 गोलियां, पुलिस के साथ हुई मुठभेड

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Honor Killing News: हरियाणा के रोहतक जिले में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। काहनी गांव निवासी सपना की गुरुवार को उसके सगे भाई संजू और…


Haryana Honor Killing News: हरियाणा के रोहतक जिले में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। काहनी गांव निवासी सपना की गुरुवार को उसके सगे भाई संजू और उसके तीन साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार संजू ने बहन पर करीब पांच गोलियां दागीं, जिनमें वह मौके पर ही गिर पड़ी। इस दौरान जब उसका देवर बीच में आया तो उसे भी गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे PGIMS रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जिसमें चारों हमलावर नजर आ रहे हैं।Haryana Honor Killing News

Advertisement

बहन ने किया था प्रेम विवाह: बता दे कि सपना ने करीब तीन वर्ष पहले गांव के ही ऑटो चालक सूरज से प्रेम विवाह किया था। परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, इसी कारण शादी के बाद सपना और उसका पति रोहतक शहर में रहने लगे थे।Haryana Honor Killing News

पुलिस के साथ हुई मुठभेड: पुलिस जांच में पता चला है कि संजू और उसके साथी बहन की हत्या के बाद अब जीजा सूरज को मारने की साजिश रच रहे थे। इसी योजना को अंजाम देने के लिए वे देर रात लाढ़ौत रोड पर पहुंचे, जहां उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा रोकने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी बचाव में जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से करीब 20 राउंड गोलियां चलीं।Haryana Honor Killing News

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

मुठभेड़ में चार आरोपी युवक घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए PGI के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इनमें अंकित (18), गौरव (19), राहुल (19) और संजू (सपना का भाई) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल 30 बोर, दो देसी कट्टे 315 बोर, दस जिंदा कारतूस, दस खाली कारतूस, दो मैगजीन और एक स्पलेंडर बाइक बरामद की है।Haryana Honor Killing News

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी पहली बार अपराध में शामिल हुए हैं और संजू ने करीब 20 दिन पहले ही हथियार खरीदे थे। काहनी गांव में दोपहर को सपना का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने हत्या और मुठभेड़ के मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है।Haryana Honor Killing News

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp