शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

Haryana HCS Promotion: हरियाणा के 8 HCS अफसरों के प्रमोशन पर फंसा पेंच, दो बैच के 27 अफसरों की UPSC पहुंची फाइल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana HCS Promotion: हरियाणा के 8 HCS अधिकारियों के IAS बनने पर पेंच फंस गया है। हरियाणा सरकार ने 2002 और 2004 बैच के HCS अफसरों के प्रमोशन की फाइल लोक सेवा…


There is a problem in Haryana regarding these HCS officers becoming IAS know the big reason behind this 1
There is a problem in Haryana regarding these HCS officers becoming IAS know the big reason behind this 1
Google News Follow us on Google

Haryana HCS Promotion: हरियाणा के 8 HCS अधिकारियों के IAS बनने पर पेंच फंस गया है। हरियाणा सरकार ने 2002 और 2004 बैच के HCS अफसरों के प्रमोशन की फाइल लोक सेवा आयोग को भेजी थी। इस फाइल में दोनों बैच के 27 अधिकारियों के नाम थे। इन नामों में 8 अफसर ऐसे भी है, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार या अन्य मामलों में चार्जशीट दाखिल हो रखी है।

यही कारण है कि UPSC ने इन अधिकारियों के प्रमोशन की फाइल को होल्ड पर रख दिया है। इस लिस्ट को UPSC पहले दो बार भी खारिज कर चुका है।

इसकी वजह यह है कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के तत्कालीन अध्यक्ष और सदस्यों की मिली भगत से चयनित उम्मीदवारों द्वार बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी, शरारत, भ्रष्टाचार, अवैधता, अनियमितताएं और कदाचार किए जाने के आरोप लगे हैं।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

सरकार प्रमोशन के पक्ष में
सॉलिटेयर जनरल की राय के बाद UPSC ने हरियाणा सरकार के इस मामले में जवाब मांगा था। इस पर सरकार की तरफ से सभी अधिकारियों को सशर्त प्रमोशन देने की वकालत की गई है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से UPSC को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में पहले भी कई ऐसे अधिकारियों के प्रमोशन होते रहे हैं, इसलिए इन्हें भी सशर्त प्रमोशन दिया जा सकता है। इसके बाद अब दागी अफसरों के अफसरों के प्रमोशन पर आखिरी फैसला UPSC को लेना है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp