सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान: अब इन लोगों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा : CM Haryan Nayab saini सरकार ने 1984 के सिख विरोधी दंगों में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए बडा ऐलान किया है। उन्होंने इसको लेकर महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय…


हरियाणा : CM Haryan Nayab saini सरकार ने 1984 के सिख विरोधी दंगों में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए बडा ऐलान किया है। उन्होंने इसको लेकर महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय लेते हुए अनुकंपा आधार पर अनुबंध (Job in Haryana)रोजगार देने की नई व्यवस्था लागू की है। नई व्यवस्था के अनुसार रोजगार हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से लेवल-1, लेवल-2 या लेवल-3 के उपयुक्त पदों पर प्रदान किया जाएगा।

Advertisement

सरकार ने अनुबंध कर्मियों की नियुक्ति नीति, 2022 में संशोधन करते हुए स्पष्ट किया है कि दंगा पीड़ित परिवार का एक चयनित वर्तमान सदस्य रोजगार का पात्र होगा। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसमें सभी विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों को संशोधित नीति का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

रोजगार देना जरूरी: बता दे कि कि दंगा किस राज्य में हुआ, इससे फर्क नहीं पड़ेगा। यदि परिवार का कोई सदस्य हरियाणा में रह रहा है या पात्रता रखता है, तो उसे भी रोजगार का लाभ मिलेगा। इससे हरियाणा में बसे अन्य राज्यों के पीड़ित परिवारों को भी राहत मिलेगी। सरकार ने यह भी कहा कि यदि किसी विभाग में स्थायी पद (Job News Govt) भर जाते हैं, तो ऐसे अनुबंध कर्मियों को किसी अन्य विभाग में समायोजित किया जाए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी

नीति संशोधन का मुख्य उद्देश्य दंगा प्रभावित परिवारों को सामाजिक, आर्थिक और भावनात्मक रूप से सशक्त करना है। सरकार का मानना है कि यह कदम न केवल दशकों से पीड़ा झेल रहे परिवारों (Hindi News Haryana) को नई आशा देगा, बल्कि उनके पुनर्वास की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। रोजगार मिलने एक ओर आर्थिक सहायत बढेगी वही उनका जीवन भी खुशहाल होगा।

ये भी पढ़ें:   Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp