google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Pradhan Mantri Kusum Yojana: हरियाणा सरकार का किसानों का एक ओर तोहफा, इस योजना के लिए खोल दिया पोर्टल | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Pradhan Mantri Kusum Yojana: हरियाणा सरकार का किसानों का एक ओर तोहफा, इस योजना के लिए खोल दिया पोर्टल

Written by: Best24News

Published:

Pradhan Mantri Kusum Yojana: कृषि विकास के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसानों के खेतों में सोलर पंप लगाने की नई योजना शुरू…


Pradhan Mantri Kusum Yojana: कृषि विकास के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसानों के खेतों में सोलर पंप लगाने की नई योजना शुरू की है। इस कदम का उद्देश्य किसानों के लिए आर्थिक स्थिरता और टिकाऊ सिंचाई समाधानों को बढ़ावा देना है।

Advertisement

इस योजना का लाभ उठाने के इच्छुक किसान 21 अप्रैल 2025 तक सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वे अपनी ज़रूरत के हिसाब से आवश्यक पंप क्षमता और उपलब्ध कंपनियों में से चयन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया सरल और डिजिटल है। Pradhan Mantri Kusum Yojana

इस योजना के तहत सभी किसान पात्र नहीं हैं। हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण के अनुसार, जिन क्षेत्रों में भूजल स्तर 100 फीट से नीचे चला गया है या धान की खेती की जाती है और भूजल 40 मीटर से नीचे है, वहां के किसान पात्र नहीं माने जाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

योजना के तहत आवेदन करने के लिए किसान को हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए और उसके पास परिवार पहचान पत्र होना चाहिए। आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर कोई मौजूदा सोलर कनेक्शन या इलेक्ट्रिक पंप पंजीकृत नहीं होना चाहिए।Pradhan Mantri Kusum Yojana

बतो दे कि सबसे मजेदार बात यह है कि आवेदन करने के लिए किसानों को अपने नाम पर जमाबंदी या फर्द जैसे कृषि भूमि रिकॉर्ड रखने की कोई जरूरत नहीं है। इससे भूमिहीन या सीमांत किसानों को योजना से लाभ उठाने और अपनी कृषि पद्धतियों में सुधार करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp