रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana : रेवाड़ी वालों के लिए खुशखबरी, अब मालपुरा में बनेगा फुट ओवरब्रिज

Written by: Best24News

Published:

Haryana: हरियाणा जिला रेवाड़ी के कस्बा धारूहेड़ा वासियो के लिए बडी खुशी की खबर है। करीब तीन साल से फुट ओवरब्रिज की  बाट जोह रहे लोगों के राहत मिलने वाली है। हाईवे…


Haryana Good news for the people of Rewari now a foot overbridge will be built in Malpura
Haryana Good news for the people of Rewari now a foot overbridge will be built in Malpura
Google News Follow us on Google

Haryana: हरियाणा जिला रेवाड़ी के कस्बा धारूहेड़ा वासियो के लिए बडी खुशी की खबर है। करीब तीन साल से फुट ओवरब्रिज की  बाट जोह रहे लोगों के राहत मिलने वाली है। हाईवे पर 48 मालपुरा के पास बनने वाले फुट ओवरब्रिज को हरी झंडी मिल चुकी हैं। जिस एजेसी का यहां का कार्य दिया है उसकी ओर से साईट का निरीक्षण किया जा चुका है। हाईवे पर 12 करोड में 9 फुट ओवरब्रिज बनाए जाने है।

Advertisement

 

जनवरी 2022  हुई थी घोषणा: बता दे कि करीब ढाई साल पहले जनवरी 2022 में तत्कालीन डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मालपुरा में (FOB in NH 48) एक कार्यक्रम में आए थे। उस समय ग्रामीणो की ओर से यहां पर  फुट ओवरब्रिज की घोषण की थी। लेकिन उसके बाद से यह घोषण अधर में लटकी हुई थी। बता दे कि  मालपुरा के आसपास  दोनों ओर कंपनियां हैं। कालोनियों से बाइक व पैदल आने वाले श्रमिक  पैदल हाइवे पार करने को मजबूर हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

बता दे कि दिल्ली जयपुर हाईवे पर मालपुरा के पास कट बंद होने से हजारो श्रमिक जान हथेली पर लेकर हाईवे पार कर रहे है। कोई डिवाईडर कूद रहा है तो लंबी दूरी करके कापडीवास ओवरब्रिज के पास से हाईवे पार करने को मजूबर हैं।  ऐसे में यहां पर फुट ओवरब्रिज होना बहुत जरूरी है। पहले तो हीरो कट के पास हाईवे से क्रोसिग थी, लेकिन पिछले 2023 दिसंबर माह में इस कट को बदं करने यह समस्या ओर गंभीर हो गई है।

 

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

 

SRP USHA MALPURAगांव के बच्चों और बुजुर्गो को हाइवे के आर- पार जाते समय और ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। इसको बनाने के लिए कई बार पंचायत की ओर एनएचआई टीम को पत्र लिखा गया है। अब उम्मीद जगी है।
उषा देवी, सरपंच मालपुरा
………..

parkash tiwari nh
Oplus_131072

मालपुरा के फुट ओवरब्रिज का टेंडर प्रकिया पूरी हो चुकी है। एजेंसी साइट लोकेशन चेक कर चुकी है। जल्द ही इसका कार्य शुरू कर करवाया दिया जाएगा। दोबारा टैंडर होने से ज्यादा समय लग गया।
प्रकाश तिवाडी, डिप्टी मेंनेजर, एनएचएआई 48
धारूहेडा: हाईवे पर लोकशन जहां पर बनया जाएगा ओवर​ब्रिज

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp