शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana: महेंद्रगढ़ वालो के लिए खुशखबरी! ₹1.80 करोड़ से सड़कों का होगा पुनर्निर्माण

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana: महेन्द्रगढ़ शहर की जर्जर सड़कों से परेशान लोगों के लिए अब राहत की खबर है। नगर परिषद प्रशासन ने शहर की पांच सड़कों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इन…


Haryana: महेंद्रगढ़ की टूटी सड़कों पर खुशखबरी! ₹1.80 करोड़ से बदल जाएगी शहर की तस्वीर, शुरू हुआ निर्माण कार्य
Haryana: महेंद्रगढ़ की टूटी सड़कों पर खुशखबरी! ₹1.80 करोड़ से बदल जाएगी शहर की तस्वीर, शुरू हुआ निर्माण कार्य
Google News Follow us on Google

Haryana: महेन्द्रगढ़ शहर की जर्जर सड़कों से परेशान लोगों के लिए अब राहत की खबर है। नगर परिषद प्रशासन ने शहर की पांच सड़कों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इन सड़कों के निर्माण पर कुल ₹1.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सभी सड़कें लंबे समय से खराब हालत में थीं, जिससे लोगों को भारी असुविधा हो रही थी। नगर परिषद अध्यक्ष रमेश सैनी ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी और शहर की यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा।

Advertisement
इन पांच सड़कों का होगा पुनर्निर्माण: नगर परिषद ने जिन सड़कों को दुरुस्त करने का निर्णय लिया है, उनमें ब्रह्मचारी रोड, मोहल्ला खटिकान, वार्ड नंबर 6 और 14 की सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा तीन प्रमुख सड़कों पर पहले ही निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इनमें हट्टा बाज़ार से मोदाश्रम तक रेलवे रोड, मोहल्ला सराय से सैनी सभा तक की सड़क, और खाद्य आपूर्ति विभाग से मंडी गेट नंबर 1 तक की सड़कें शामिल हैं। नगर परिषद ने बताया कि दुलाना रोड के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, और टेंडर फाइनल होने तक अस्थायी पैचवर्क का काम जारी रहेगा ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।

इस माह नगर परिषद ने शहर की सड़कों की हालत सुधारने के लिए विस्तृत योजना तैयार की है। ब्रह्मचारी रोड के नवीनीकरण के लिए ₹25.71 लाख का बजट तय किया गया है। वहीं, मोहल्ला खटिकान से वाल्मीकि मंदिर होते हुए 11 हट्टा बाज़ार तक 300 मीटर सड़क निर्माण पर ₹18.50 लाख खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, रेलवे रोड के नवीनीकरण कार्य की शुरुआत ₹35 लाख की लागत से की जा चुकी है। वार्ड नंबर 7 में चार मुख्य सड़कों से पुरानी टाइलें हटाकर नए निर्माण का कार्य भी ₹35 लाख की लागत से शुरू कर दिया गया है। साथ ही, वार्ड नंबर 13 से स्टेट हाईवे 148B तक सड़क निर्माण कार्य को ₹49 लाख के बजट से युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

नागरिकों को जल्द मिलेगी राहत: नगर परिषद अध्यक्ष रमेश सैनी ने बताया कि सभी सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “महेन्द्रगढ़ शहर की सड़कों की स्थिति लंबे समय से खराब थी, जिससे नागरिकों को रोजमर्रा की यात्रा में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब नगर परिषद का उद्देश्य है कि आने वाले महीनों में शहर की सभी प्रमुख सड़कें नई और सुगम बनें।”
उन्होंने आगे कहा कि सभी पांच सड़कों पर कुल ₹1.80 करोड़ खर्च किए जाएंगे, और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शहर में यातायात सुचारू रूप से चल सकेगा। नगर परिषद की यह पहल शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।Haryana
सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp