गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

Haryana Electricity News: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले, अब 24 घंटे मिलेगी बिजली

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Electricity News: हरियाणा के उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा बिजली वितरण निगमों द्वारा डेरा/ढ़ाणियों में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए 24…


These electricity consumers in Haryana are in luck
These electricity consumers in Haryana are in luck
Google News Follow us on Google

Haryana Electricity News: हरियाणा के उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा बिजली वितरण निगमों द्वारा डेरा/ढ़ाणियों में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति हेतु ढांचागत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है।

इस योजना के अनुसार गांव की फिरनी के तीन किमी के दायरे में आने वाले डेरा/ढ़ाणियों को बिजली कनेक्शन (नजदीकी बिजली आपूर्ति फीडर से) बिजली निगमों द्वारा जारी किए जा रहे हैं।

उत्तर हरियाणा बिजली निगम के प्रबंध निदेशक श्री अशोक कुमार मीणा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जहां लाइन की लंबाई फिरनी से 300 मीटर तक होगी वहां उपभोक्ता को केवल सर्विस कनेक्शन चार्ज ही देने होंगे तथा बाकि का खर्चा निगम द्वारा वहन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

300 मीटर से अधिक दूरी पर कनेक्शन जारी करने में एलटी/एचटी लाइन की वास्तविक लागत का 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं द्वारा वहन किया जाएगा और शेष 50 प्रतिशत निगम द्वारा वहन किया जाएगा। ट्रांसफॉर्मर की लागत निगम द्वारा वहन की जाएगी।

उन्होंने बताया कि तीन किमी के दायरे में आने वाले डेरा/ढ़ाणियां जो कि कृषि फीडर से बिजली सप्लाई ले रहे हैं अगर गाँव के फीडर पर शिफ्ट होना चाहते हैं तो शिफ्टिंग का खर्चा जमा करना होगा। इसमें भी ट्रांसफार्मर की लागत निगम द्वारा वहन की जाएगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

उन्होंने बताया कि जहां डेरा/ढाणियों में मौजूदा बिजली कनेक्शन लकड़ी के खंभों या अस्थायी ढांचे का प्रयोग करके लगाए गए हैं, वहां बुनियादी ढांचा निगम द्वारा अपनी लागत पर लगाया जाएगा।

हरियाणा राज्य के बिजली वितरण निगम प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को निरंतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध हैं।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp