Haryana Education हरियाणा में लागू होने जा रहा है नया education system, जानिए क्या होगा खास

प्रकाशित: 22 मार्च 2026, 3:25 PM
Haryana News Young man dies due to drug overdose body found in toilet in this village of Sirsa 5

Haryana Education भिवानी । नई शिक्षा नीति के तहत हरियाणा प्रदेश में इसी वर्ष से त्रिभाषाई सूत्र लागू होगा, जिसके बाद हरियाणा में 9वीं में पढ़ने वाले बच्चों को अब संस्कृत, उर्दू और पंजाबी में से एक विषय का चयन करना होगा।

 

Haryana Education यह बात हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. पवन कुमार ने भिवानी में पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए कही।

 

Haryana Education हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. पवन कुमार ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में अब विद्यार्थी 9वीं कक्षा में 6 अनिवार्य विषय के साथ-साथ वैकल्पिक विषय सहित सात विषयों का अध्ययन कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि इसी विषय को लेकर बीते रोज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हरियाणा शिक्षा विभाग व बोर्ड की बैठक आयोजित होगी। जिसमें अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

Haryana Education शिक्षा बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के स्कूलों को त्रिभाषाई सूत्र लगाई का पत्र जारी कर दिया है।

Haryana Education उन्होंने कहा कि हरियाणा के विद्यार्थी अगर वैकल्पिक भाषा पढ़ेंगे तो इससे रोजगार के अवसर अन्य प्रदेशों में भी बढ़ेंगे तथा दूसरे प्रदेशों से अच्छा समन्वयभी स्थापित होगा तथा प्रदेश में शिक्षा का स्तर भी ऊंचा होगा।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now