शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

Haryana cyber crime: लॉरयल कंपनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने वाले पंजाब से दो युवक दबोचे

Written by: Best24News

Published:

Haryana cyber crime: साइबर थाना रेवाडी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। लॉरयल कंपनी के एप का लिंक भेजकर इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखो रुपये की साइबर ठगी करने के मामले…


Haryana cyber crime: साइबर थाना रेवाडी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। लॉरयल कंपनी के एप का लिंक भेजकर इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखो रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों को दो दिन रिमांड पर लिया गया है।

Advertisement

जानिए कौन है आरोपी: गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पंजाब के जिला लुधियाना के हैबोवाल के मोहल्ला रंजोत पार्क निवासी पवन खुल्लर व जिला लुधियाना के बस्ती जोधेवाल की शिमला कॉलोनी निवासी रोहित कालिया के रूप में हुई है।

जानिए क्या है मामला: बता दे कि 14 जनवरी को गांव बटोड़ी निवासी अजीत कुमार ने अपनी शिकायत बताया था कि दिसंबर 2024 में उसके मोबाइल फोन पर लॉरयल कंपनी के एप का एक लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद एप इंस्टाल हो गया। उसे एक व्हाट्सगु्रप से जोड़ा गया, जिसमें एप के जरिए पैसा इन्वेस्ट करने पर अच्छा रिटर्न मिलने की योजना बताई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

मोटा पैसा कमाने के झांसे में आकर 27 दिसंबर से तथा 6 जनवरी तक आरोपियों के अलग-अलग खातों में कुल 7 लाख 59 हजार 654 रुपये जमा करा दिए। उसने यह राशि अपने व अपने पिता के बैंक खातों के साथ-साथ परिवार के पांच अन्य सदस्यों के खाते से ट्रांसफर कराई थी। जब उसने राशि निकालने का प्रयास किया, तो उसे उसकी रकम वापस नहीं मिली।Haryana cyber crime

इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई। पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। पुलिस ने संलिप्त दो आरोपी पंजाब के जिला लुधियाना के हैबोवाल के मोहल्ला रंजोत पार्क निवासी पवन खुल्लर व जिला लुधियाना के बस्ती जोधेवाल की शिमला कॉलोनी निवासी रोहित कालिया को गिरफ्तार किया है।Haryana cyber crime

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

रिमांड में हुआ खुलासा: पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।Haryana cyber crime

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp