रविवार, 15 नवम्बर 2026

Haryana crime: लव मैरिज करने वाली निधि ने क्यों दी जान, छह माह भी नहीं चल पाया प्रेम विवाह

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana crime: रेवाड़ी में मंगलवार को लव मैरिज करने वाली निधि की मौत का बाद सुसाइड करने का राज खुल गया है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद पिता के…


Haryana crime: रेवाड़ी में मंगलवार को लव मैरिज करने वाली निधि की मौत का बाद सुसाइड करने का राज खुल गया है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद पिता के बयान पर रामपुरा थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर मोहित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानिए क्या मामला: बता दे कि रेवाड़ी के भोहतावास अहीर के मोहित और खेतावास की निधि ने परिवार के खिलाफ जाकर 24 सितंबर को इंटर कास्ट लव मैरिज की थी। बता दे कि मोहित अपने दोस्त के पास गया हुआ था। इससे पहले 26 को निधि ने पिता को फोन किया था। जिसमें मोहित के शराब पीने और मारपीट करने की बात कही थी। रामपुरा थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर मोहित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Haryana crime

 

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

24 घंटे बाद हुआ हुआ पोस्टमार्टम:
गांव खेतावास की निधि एससी और भोहतावास का मोहित अहीर है। मंगलवार दोपहर को निधि का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही घटना की सूचना निधि के परिजनों को दे दी थी। करीब 24 घंटे बाद शव के पोस्टमार्टम का रास्ता साफ हो पाया।

 

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

जानिए कैसे हुई दोस्ती: निधि गांव से पढ़ने के लिए रोजाना रेवाड़ी आती थी। मोहित का भी रेवाड़ी आना जाना था। मोहित के दोस्त ने दोनों की मुलाकात करवाई। बातचीत शुरू हुई और प्यार हो गया। मोहित ने 24 सितंबर को परिवार की सहमति के बिना प्रेम विवाह कर लिया।Haryana crime

पति पर मामला दर्ज: गांव खेतावास निवासी निधि के पिता धनपत ने बताया कि उसकी बेटी ने उनकी सहमति के बिना प्रेम विवाह किया था। जिससे उनकी कम बातचीत होती थी। 26 जनवरी को निधि ने उसे फोन किया था। तब निधि ने बताया था कि मोहित अपने काम के लिए घर से पैसे लाने की डिमांड करता है और शराब पीकर मारपीट करता है। इसी परेशानी के चलते निधि ने आत्महत्या की है।Haryana crime

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp