शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana crime: रेवाड़ी में कहासुनी को लेकर ले ली ​थी भाईयों ने दो भाईयो की जान, अब काटनी होगी उम्र कैद

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव लिसाना में गंदे पानी की निकासी को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में रेवाड़ी की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अतिरिक्त जिला…


Haryana crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव लिसाना में गंदे पानी की निकासी को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में रेवाड़ी की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुनीता ग्रोवर की कोर्ट ने धर्मबीर और कमल की हत्या के मामले में दोनो भाईयों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने दोनों दोषियों पर 26-26 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला वर्ष 2019 से न्यायालय में विचाराधीन था। (Murder in rewari)

Advertisement

जानिए क्या था विवाद: बता दें कि गांव लिसाना निवासी हंसराज ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसके ताऊ के लड़के धर्मबीर और कमल का गांव के ही राजेन्द्र के परिवार के साथ गंदे पानी की निकासी के नाले को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। Haryana crime

हंसराज ने पुलिस को बताया कि 30 मार्च 2019 की सुबह दिनेश, देवेन्द्र उर्फ ढिल्लू, उनकी पत्नियां शीतल और ममता तथा राजेन्द्र की पत्नी माया ने मिलकर धर्मबीर और कमल के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में धर्मबीर और कमल गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच बचाव करने पहुंचे हंसराज और उसके चाचा सत्यवान को भी आरोपियों ने चोटें पहुंचाईं। Haryana crime

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद धर्मबीर और कमल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दो सगे भाइयों की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मामले में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने दिनेश और देवेन्द्र उर्फ ढिल्लू के अलावा दिनेश की पत्नी शीतल, देवेन्द्र की पत्नी ममता और राजेन्द्र की पत्नी माया को भी गिरफ्तार किया था।

सुनाई सजा: गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आरोप साबित किए। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडीजे डॉ. सुनीता ग्रोवर की अदालत ने दिनेश और देवेन्द्र उर्फ ढिल्लू को दो भाइयों की हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp