गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

Haryana Crime: दीवाली पर हरियाणा में फिर सनसनी, अधजली अवस्था में मिली युवती की लाश

Written by: Best24News

Published:

Haryana Crime: हरियाणा में आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कहीं लूट तो कहीं सरेआम हत्या की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। दीवाली की रात एक और दिल दहला…


Haryana Crime: हरियाणा में आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कहीं लूट तो कहीं सरेआम हत्या की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। दीवाली की रात एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

Advertisement

हरियाणा-पंजाब की सीमा से सटे नगला गांव के पास खेतों में शनिवार देर रात एक युवती का शव अधजली अवस्था में मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।Haryana Crime

जानकारी के अनुसार, देर रात खेतों से गुजर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की नजर अधजली टांगों पर पड़ी तो उसने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में कैदियों को बडा तोहफा, जेल में शिकायत दर्ज करवाने का दिया अधिकार

डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि शव पर केमिकल डालकर आग लगाई गई थी। टांगों से ऊपर का हिस्सा पूरी तरह जल चुका था, जिसके कारण युवती की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कैंट स्थित नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवती की हत्या जलाने से पहले की गई या बाद में।

ये भी पढ़ें:PM Modi के सुशासन व राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर धारूहेड़ा में विशाल भंडारा

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।Haryana Crime

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp