
Haryana Crime: रेवाड़ी की चौकी सेक्टर-3 पुलिस ने स्कूटी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव पीथनवास निवासी मनीष व गांव गज्जीवास निवासी गुलशन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी को बरामद कर लिया है। Haryana Crime
जानिए कब और कहां से हुई थी चोरी: बता दे कि रेवाड़ी के उत्तम नगर के रहने वाले श्यामबाबु बतया कि वह गत 14 नवम्बर को किसी काम से कोट आया था। अपनी स्कूटी को कोर्ट परिसर रेवाड़ी के बहार खड़ी किया था। जब वह वापस आय तो वहा से स्कूटी गायब मिली। Haryana Crime
उसने पुलिस को शिकायत दी। उसके बाद पुलिस ने थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जब सीसीटीवी चैक किए तो दो युवक स्कूटी को ले जाते हुए दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार
पुलिस ने स्कूटी चोरी में संलिप्त दोनों आरोपी गांव पीथनवास निवासी मनीष व गांव गज्जीवास निवासी गुलशन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी को बरामद कर लिया है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा
