Haryana crime: इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने वाला मास्टर मांइड गुजरात से काबू

Haryana crime: टास्क या इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखो रुपए की साइबर ठगी करने के मामले हरियाणा पुलिस को बडी
Best24News
लेखक: Best24News
प्रकाशित: 31 May 2025, 4:27 PM
Haryana crime: इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने वाला मास्टर मांइड गुजरात से काबू
TASK INVEST

Haryana crime: टास्क या इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखो रुपए की साइबर ठगी करने के मामले हरियाणा पुलिस को बडी सफलता मिली है। टीम ने मास्टर माइंड आरोपित को गुजरात से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान गुजरात के जिला बोटाद के गांव पुराना नावड़ा हाल आबाद इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट भायचन्द सोसायटी कातरग्राम सुरत निवासी राहुल विहपरा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। Haryana crime

इन दिन की थी ठगी: बता दे गांव मैलावास निवासी वीरपाल ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 14 अप्रैल को उसके मोबाइल फोन पर घर बैठे पैसे कमाने का एक मैसेज आया था। जिसमे एक टेलीग्राम लिंक दिया गया था। इसके बाद टेलीग्राम पर भेजे गए लिंक को क्लिक करते हुए वह ग्रुप से जुड़ गया। शुरुआत में आरोपियों ने उससे 16 हजार रुपए डलवाने के बाद 42 हजार रुपए वापस कर दिए।

जो आरोपियों ने उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 20 लाख 20 हजार 968 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब उसने यह राशि वापस निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसा जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला।

जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी राजस्थान के जिला नागौर के खिमसर के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी जितेन्द्र व मोहल्ला मेघवालो निवासी भूराराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। Haryana crime

मास्टर माइड अब किया काबू: इस मामले में पुलिस ने संलिप्त एक और आरोपी गुजरात के जिला बोटाद के गांव पुराना नावड़ा हाल आबाद इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट भायचन्द सोसायटी कातरग्राम सुरत निवासी राहुल विहपरा को भी गिरफ्तार कर लिया है। Haryana crime

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now