Haryana crime: 24 घंटे में नहीं हुई पहचान, रेवाड़ी पुलिस के लिए चुनौती

On: June 1, 2026 4:29 PM
Follow Us:
MURDER

Haryana crime: हरियाणा: ​हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव धवाना की बणी में मिली युवती की डेड बोडी को लेकर अभी तक कोई सुराग नही लगा है। लेकिन युवती की पहचान नहीं होने के चलते अब हत्यारों का सुराग लगाना बडा मुश्किल हो गया है। यानि रेवाड़ी पुलिस के लिए ये अब चुनोती बन गया है।

रविवार को मिला था शव: बता दे गांव धवाना की बणी में रविवार दोपहर बाद करीब 25 वर्ष एक युवती का क्षत-विक्षप्त शव चटाई में लिपटा हुआ बरामद हुआ है। शव का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। Haryana crime

मची सनसनी: युवती का हत्या किया शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खोल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में कार्रवाई शुरू कर दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए शव को यहां फैंका गया है।

जानिए कैसे चला पता: पुलिस ने बताया कि धवाना की बणी में माता मंदिर में जा रहे ग्रामीणों ने बोरे जैसे एक नीले कपड़े में एक युवती का शव दिखाई दिया तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया तथा सेंपल लिए।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now