शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana crime: राजस्थान से लाकर हरियाणा में बेचने आए गांजा तस्कर काबू

Written by: Best24News

Published:

Haryana crime: सीआईए धारूहेड़ा पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भाड़ावास गेट रेवाड़ी निवासी संदीप…


Haryana crime: सीआईए धारूहेड़ा पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भाड़ावास गेट रेवाड़ी निवासी संदीप उर्फ चुसू, मोहल्ला बास सिताबराय रेवाड़ी निवासी जितेंद्र उर्फ सोनू व मोहल्ला खासापुरा रेवाड़ी निवासी मुकेश उर्फ फौजी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.75 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद किया है।

Advertisement

सीआईए धारूहेड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि भाड़ावास गेट रेवाड़ी निवासी संदीप उर्फ चुसू, मोहल्ला बास सिताबराय रेवाड़ी निवासी जितेंद्र उर्फ सोनू व मोहल्ला खासापुरा निवासी मुकेश उर्फ फौजी नशीला पदार्थ स्मैक बेचने का धंधा करते है। जो वह आज कंटेनर डिपो के पास स्मैक बेचने के लिए बैठे हुए हैं।Haryana crime

जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुँच कर आरोपियों को काबू किया तो उन्होंने अपना नाम संदीप उर्फ चुसू निवासी भाड़ावास गेट रेवाड़ी, जितेंद्र उर्फ सोनू निवासी मोहल्ला बास सिताबराय रेवाड़ी व मुकेश उर्फ फौजी निवासी मोहल्ला खासापुरा रेवाड़ी बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपियों की तलाशी ली गई तो आरोपियों के कब्जे से से 6.75 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुआ।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp