गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

Haryana Crime: मौत से पहले किसान ने बनाया ​वीडियो, हुआ वायरल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Crime: हरियाणा के पानीपत के सनौली थाना क्षेत्र के गढ़ी बेसिक गांव में एक सूदखोर द्वारा किसान की जमीन पर कब्जा किए जाने और मारपीट की घटना के बाद किसान की…


Haryana Crime: हरियाणा के पानीपत के सनौली थाना क्षेत्र के गढ़ी बेसिक गांव में एक सूदखोर द्वारा किसान की जमीन पर कब्जा किए जाने और मारपीट की घटना के बाद किसान की मौत हो गई। मृतक किसान ने मौत से पहले एक वीडियो जारी कर अपनी मौत के लिए आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने किसान की पत्नी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Haryana Crime

Advertisement

जानकारी के अनुसार, गढ़ी बेसिक निवासी किसान दाऊद ने वर्ष 2022 में कैमला गांव निवासी रणधीर से चार लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। इसके बदले उसने अपनी दो कनाल दो मरले जमीन गिरवी रखी थी। परिजनों के अनुसार, दाऊद नियमित रूप से ब्याज चुका रहे थे और अब तक लगभग 1.25 लाख रुपये दे चुके थे।Haryana Crime

इसके बावजूद आरोपी रणधीर ने 28 अक्तूबर को दाऊद को खेत पर बुलाकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। जब दाऊद ने विरोध किया तो रणधीर और उसके दो बेटों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।Haryana Crime

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में कैदियों को बडा तोहफा, जेल में शिकायत दर्ज करवाने का दिया अधिकार

घटना के बाद परिजन दाऊद को शामली के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मरने से पहले दाऊद ने एक वीडियो बनाकर अपनी मौत के लिए रणधीर और उसके दो बेटों को जिम्मेदार बताया।Haryana Crime

पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।Haryana Crime

ये भी पढ़ें:PM Modi के सुशासन व राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर धारूहेड़ा में विशाल भंडारा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp