Haryana Crime: हरियाणा से चोरी हुई कार राजस्थान में बेची, जानिए कैसे चढे हत्थे

Haryana Crime: हरियाणा पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। हरियाणा के धारूहेड़ा से चोरी हुई कार के मास्टर माईड
प्रकाशित: 14 June 2025, 10:09 PM
Haryana Crime: हरियाणा से चोरी हुई कार राजस्थान में बेची, जानिए कैसे चढे हत्थे
car chor

Haryana Crime: हरियाणा पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। हरियाणा के धारूहेड़ा से चोरी हुई कार के मास्टर माईड सहित तीन युवको को गिरफ्तार किर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला गुरुग्राम के गांव बहरमपुर हाल आबाद भाटी कॉलोनी भिवाड़ी निवासी लव भाटी, राजस्थान के जिला डिंग के गांव हरिदास हाल किरायेदार महेंद्र कॉलोनी भिवाड़ी निवासी निखिल व बिहार के जिला सिवान गांव खैराटी हाल किरायेदार कर्ण कुंज गुर्जर घटाल धारूहेड़ा निवासी सोनू अंसारी के रूप में हुई है।

यूपी के जिला फरुखाबाद के गांव सिकंदरपुर हाल किरायेदार आरएचबी कालोनी भिवाड़ी निवासी शैलेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह अपने दोस्त को गुरूवार को कापड़ीवास छोड़कर अपनी वैगन-आर गाड़ी से घर लौट रहा था।

गांव महेश्वरी के पास शौचादि के लिए उसने अपनी गाड़ी को साइड में खड़ी किया था। इसके बाद वह खेत में चला गया। उससे चाबी गलती से गाड़ी में ही छोड़ दी थी। वापस आने पर उसे गाड़ी वहां नहीं मिली। पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपितों को काबू कर लिया है।

महज 80 हजार में बेची थी गाड़ी: पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी लव भाटी और निखिल ने गाड़ी चोरी करने के बाद उसे सोनू अंसारी को महज 80 हजार रुपये में बेच दिया था। सोनू ने दोनों को बताया था कि चोरी का मामला दब जाने के बाद वह 80 हजार रुपये का भुगतान करेगा। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके आरोपी लव भाटी व निखिल को जेल भेज दिया है तथा आरोपी सोनू को पूछताछ के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now