रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Haryana crime: रेवाड़ी में व्यापारी का किडनेप करके मांगी थी 30 लाख की रंगदारी, दो साल बाद रोहतक से किया मास्टर मांइड काबू

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana crime: हरियाणा पुलिस को रेवाड़ी में ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। सेक्टर-3 पुलिस ने अपहरण करके रंगदारी मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपी प्रदीप…


Haryana crime: हरियाणा पुलिस को रेवाड़ी में ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। सेक्टर-3 पुलिस ने अपहरण करके रंगदारी मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित हरियाणा के रोहतक जिले के महम इलाके का रहने वाला है। जिस पर दो साल पहले रेवाड़ी में मामला दर्ज किया गया था। आरोपियो ने व्यापारी से 30 लाख की रंगदारी मांगी थी।Haryana crime

Advertisement

 

चौकी सेक्टर-3 इंचार्ज अजय ने बताया कि यह मामला 2023 में तब सामने आया जब नई बस्ती निवासी व्यापारी बृजेश ने थाना मॉडल टाउन में शिकायत दी थी। बृजेश पतंजलि उत्पादों की सप्लाई का काम करता है और इसी कार्य से जुड़े एक धोखे का शिकार हुआ। 16 जुलाई 2023 को एक युवती ने खुद को आगरा की बेकरी संचालक बताते हुए बृजेश से संपर्क किया। उसने बिस्किट सप्लाई बढ़ाने और गुरुग्राम में व्यापार शुरू करने की बात कही तथा सैंपल दिखाने के बहाने 19 जुलाई को बृजेश को रोहतक बुलाया।Haryana crime

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

चाकू की नोक पर मांगे थे 30 लाख: बता दे ​के रोहतक पहुंचने पर युवती ने कहा कि उसके दो साझेदार भी हैं, जिनसे बैठक करनी होगी। वह बृजेश को एक बिल्डिंग के कमरे में ले गई, जहां पहुंचते ही कमरे का दरवाजा बंद कर दिया गया और दो नकाबपोश युवक अंदर पहुंचे। उन्होंने व्यापारी के साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर 30 लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने बृजेश के मोबाइल से फोन-पे के माध्यम से 13,800 रुपये और गूगल पे से 4,000 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए।Haryana crime

पीड़ित ने बताया था कि नकाबपोश युवकों में एक धारूहेड़ा चुंगी निवासी कृष्णा शर्मा और दूसरा प्रदीप था। बाद में तीनों आरोपी बृजेश को उसकी ही कार में रेवाड़ी लेकर आए, जहां पहुंचते ही उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि प्रदीप फरार चल रहा था। प्रदीप को दो साल रोहतक से काबू किया है।Haryana crime

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp