google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Haryana Agniveers: हरियाणा सरकार का बडा फैसला! अग्निवीरों को दिया नया तोहफा | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana Agniveers: हरियाणा सरकार का बडा फैसला! अग्निवीरों को दिया नया तोहफा

Written by: Best24News

Published:

Haryana Agniveers: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने रविवार को जानकारी दी कि अपनी सेवा पूरी कर चुके अग्निवीरों को अब सरकारी बोर्डों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट के जरिए इस फैसले…


Haryana Agniveers: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने रविवार को जानकारी दी कि अपनी सेवा पूरी कर चुके अग्निवीरों को अब सरकारी बोर्डों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट के जरिए इस फैसले को साझा किया। नायब सैनी के इस फैसले की चारो ओर सराहना की जा रही है।

Advertisement

चूकि हरियाणा सैनिको की खान रहा है। सैना हरियाणा के युवाओ की संख्या काफी ज्यादा है इसी तर्ज पर अग्निवीर में हरियाणा के जवानो की संख्या काफी रही है। ऐसे यह फैसला उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

इस फैसले पर चर्चा के लिए लखनऊ में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इस नीति के प्रभाव का मूल्यांकन करने के लिए मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और सुमिता मिश्रा तथा विजयेंद्र कुमार सहित अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

बीस प्रतिशत आरक्षण : हरियाणा सरकार ने राज्य पुलिस भर्ती में अग्निवीरों के लिए बीस प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव रखा है। साथ ही वन रक्षक, जेल वार्डन और खनन विभाग के पदों की भर्ती में उन्हें दस प्रतिशत बोनस अंक दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि यह कदम अग्निवीरों के योगदान को सम्मानित करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन युवाओं ने देश की सेवा की है और अब वे एक सम्मानजनक करियर और स्थिर जीवन के हकदार हैं।

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे कदमों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर लोग इस पहल की व्यापक सराहना कर रहे हैं और इसे अनुशासित और प्रशिक्षित युवाओं के लिए सकारात्मक कदम बता रहे हैं।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp