गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana : IGU में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सो में दाखिले का सुनहरा मौका

Written by: सुनील चौहान

Published:

IGU: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी में सत्र 2025-26 के लिए विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों के विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स एम.ए., एम.कॉम. एम.एससी., एम.सी.ए., एलएलबी आदि में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने…


IGU: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी में सत्र 2025-26 के लिए विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों के विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स एम.ए., एम.कॉम. एम.एससी., एम.सी.ए., एलएलबी आदि में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून 2025 हैं।
अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.igu.ac.in से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता है।
आवेदन करने के पश्चात 2 जुलाई 2025 तक आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विभाग में जमा करवाना अनिवार्य है। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 जुलाई 2025 से विश्वविद्यालय वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई से 8 जुलाई 2025 के मध्य होगी।
प्रथम मेरिट सूची 11 जुलाई 2025 को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी एवं प्रथम काउंसलिंग 14 जुलाई 2025 को होगी। द्वितीय काउंसलिंग 17 जुलाई 2025 को एवं तृतीय काउंसलिंग 21 जुलाई 2025 को होगी।
विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों की सूची, काउंसलिंग का कार्यक्रम और कक्षाओं की शुरुआत विस्तृत सूचना विवरणिका सत्र 2025-26 विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp