गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा के पानीपत में 215 परिवारों पर गिरी गाज, आलीशान जिंदगी के बाद भी BPL लिस्ट में नाम शामिल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana: हरियाणा के पानीपत से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां आलीशान कोठी से लेकर लग्जरी गाड़ियों के मालिक, घर में एसी से लेकर अन्य आधुनिक सुविधाएं फिर भी सरकारी रिकॉर्ड…


Haryana: हरियाणा के पानीपत से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां आलीशान कोठी से लेकर लग्जरी गाड़ियों के मालिक, घर में एसी से लेकर अन्य आधुनिक सुविधाएं फिर भी सरकारी रिकॉर्ड में गरीबी रेखा के नीचे (BPL) दिखते हैं।

ये लोग खुद को गरीब साबित करके सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हैं। लेकिन अब ऐसे लोगों पर शामत आ गई है। सरकार ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

215 परिवारों को BPL सूची से बाहर
प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है! सरकार के आदेश पर 31 मार्च तक प्रशासन ने भौतिक सत्यापन किया और 215 परिवारों को बीपीएल सूची से बाहर कर दिया है।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इसके अलावा, 20 अप्रैल तक ऐसे लोगों को बीपीएल सूची से नाम कटवाने के लिए आवेदन करना होगा जो इसके लिए पात्र नहीं हैं। यह कदम उन लोगों के खिलाफ उठाया गया है जो गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) दिखाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे थे, लेकिन वास्तव में उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी है।

प्रशासन ने दी चेतावनी
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति गलत तरीके से बीपीएल का लाभ लेता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और उसे 2 साल तक जेल में रहना होगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

प्रशासन एक बार फिर से भौतिक सत्यापन कराएगा और गलत तरीके से लाभ लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बीपीएल योजना का गलत तरीके से लाभ लेने वालों को परेशानी में डाला जा सकता है।

खाद्य आपूर्ति विभाग के रिकॉर्ड में जिले के बाबरपुर, इसराना, मतलौडा, पानीपत और समालखा तहसील में एएवाई गुलाबी कार्ड धारक के 10,930 परिवार के 36,441 सदस्य व एसबीपीएल पीला कार्डधारक 2,57,936 परिवार से जुड़े 10,17,361 सदस्य सरकार की तरफ से सस्ते दर पर गेहूं, बाजरा, चीनी और सरसों का तेल हर महीने सरकारी डिपो से प्राप्त कर रहे हैं। जिले में 509 डिपो होल्डर हैं।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp