शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

Good News: हरियाणा वालों की बल्ले-बल्ले, इन लोगों को प्लॉट देगी सरकार

Written by: सुनील चौहान

Published:

Good News: हरियाणा के सोनीपत वालों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम की ओर से रिसेटलमेंट एंड रिहैबिलिटेशन योजना के तहत पात्र किसानों से आवेदन…


Good News People of Haryana are in luck the government will give plots to these people
Good News People of Haryana are in luck the government will give plots to these people
Google News Follow us on Google

Good News: हरियाणा के सोनीपत वालों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम की ओर से रिसेटलमेंट एंड रिहैबिलिटेशन योजना के तहत पात्र किसानों से आवेदन मांगे हैं। इस स्कीम का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलेगा जिनकी जमीन औद्योगिक प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित हुई है।

इन शर्तों को पूरा करने वाले किसान अप्लाई कर सकेंगे। पहली शर्त ये है कि किसानों की कुल भूमि का 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा हिस्सा अधिग्रहित किया गया है। दूसरी यह कि कम से कम 1 एकड़ जमीन अधिग्रहित होना जरूरी है। अगर कोई किसान इन दोनों में से एक भी शर्त पूरी करता है तो उसे पात्र माना जाएगा।

यह स्कीम उन 10 किसानों के गांवों के लिए लागू की गई है, जिनकी जमीन खरखौदा में HSIIDC की IMT प्रोजेक्ट्स के लिए अधिग्रहित की गई थी। पात्र किसानों को योजना के अंतर्गत पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन का लाभ मिलेगा जिसमें आर्थिक सहायता, भूखंड आवंटन या अन्य सुविधाएं शामिल हो सकती है।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

नगर निगम ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने Documents के साथ निर्धारित प्रारूप में जल्द से जल्द कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कराएं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल है। वहीं जरूरी Document की लिस्ट निगम कार्यालय के बाहर से प्राप्त कर सकते हैं। दस्तावेजों के साथ विहित प्रपत्र पर किसान आवेदन कर सकते हैं।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp