शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana News: दिल्ली जयपुर हाईवे पर बनगें चार ओवरब्रिज, जयपुर का सफर होगा आसान

Written by: Best24News

Published:

Haryana News : दिल्ली जयपुर हाईवे  (NHAI 48)से गुजरने वालों के लिए बडी खुशी की खबर है। दिल्ली जयपुर हाईवे पर हीरो मोटो कोर्प व साल्हावास कट, पंच गांव व राठीवास के…


Haryana News : दिल्ली जयपुर हाईवे  (NHAI 48)से गुजरने वालों के लिए बडी खुशी की खबर है। दिल्ली जयपुर हाईवे पर हीरो मोटो कोर्प व साल्हावास कट, पंच गांव व राठीवास के पास  करीब 100 करोड की लागत से चार ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। कई सालों से लग रहे जाम व हादसों से वाहन चालको को राहत मिल सकेगी। चारों ओवरब्रिज बनाने के लिए सर्वोदय कंपनी को टैंडर जारी कर दिया है। एजेंसी की ओर से मार्च 2027 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement

एनएचएआइ ने बताया कि हाईवे पर हीरो मोटो र्काप धारूहेड़ा, साहलावास, राठीवास व पंच गांव के पास आये दिन हादसे हो रहे थे। एनएचएआई की ओर से यहां पर चारो जगह कट को बंद किया हुआ है। ऐसे में वाहन चालकों को यहां पर कट बंद होने से काफी परेशनी होती है।

हादसों पर अकुंश लगाने व जाम से निजात दिलाने के लिए हाईवे पर चार ओवरबिज बनाए जाएंगे। रेवाडी जिले में पहला हाईवे हीरो कंपनी के गेट के पास करी 800 मीटर व दूसरा ओवरब्रिज साल्हावास  के पास करीब 900 मीटर लंबा बनाया जाएगा। वहीं गुरूग्राम जिले राठीवास व पंच गांव के पास भी दो ओवब्रिज बनाए जाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

रोज गुजरते है 50 हजार वाहन: वाहनों के सर्वे अनुसार लगभग 50,000 वाहन प्रतिदिन इस सड़क से गुजरते हैं, जिस कारण यहां पर अक्सर जाम लगा रहा है। इनता ही इस स्थाना पर लोगो को क्रोसिग की बडी समस्या बनी हुई है। इसी के चलते हाईवे पर ओवब्रिज बनाकर नीचे हाईवे पार करने की जगह दी जाएगी।

PARKSH TIWARI DY MANAGER NH 48हाइवे पर होने वाले हादसे व जाम से निजात के लिए धारूहेड़ा, सालहवास कट, पंच गांव व राठीपास के पास चार ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। सर्वोदय कंपनी को टैडर दिया जा चुका है। चारो ओवरब्रिज को बनाने के लिए करीब 100 करोड की लागत का अनुमान है।
प्रकाश तिवाडी, डिप्टी मैनेजर, एनएचएआई 48

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp