गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

Four-Lane Highway: हरियाणा वासियों की बल्ले-बल्ले, आसान होगा राजस्थान तक का सफर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Four-Lane Highway: हरियाणा से राजस्थान का सफर अब आसान होने वाला है। हरियाणा के नूंह से राजस्थान सीमा तक दिल्ली-अलवर हाईवे 248-A को फोरलेन करने के लिए केंद्र सरका ने राशि को…


Haryana to Rajasthan will be easy four lane highway gets approval
Haryana to Rajasthan will be easy four lane highway gets approval
Google News Follow us on Google

Four-Lane Highway: हरियाणा से राजस्थान का सफर अब आसान होने वाला है। हरियाणा के नूंह से राजस्थान सीमा तक दिल्ली-अलवर हाईवे 248-A को फोरलेन करने के लिए केंद्र सरका ने राशि को मंजूरी दे दी है। सरकार द्वारा इसके लिए 480 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है। केंद्र सरकार के रोड ट्रांसपोर्ट एवं हाईवे मंत्रालय द्वारा यह राशि मंजूर कर दी गई है।

एक्पेंड़िचर कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद इस रोड़ को फोर लेनिंग बनाने का कार्य शुरु हो जाएगा। इस राजमार्ग को फोर लेन करवाने के लिए राशि मंजूर करने से हरियाणा सहित राजस्थान के लोगों में खुशी व्याप्त है। आपकों बता दें कि दिल्ली-अलवर रोड को गुरुग्राम से नूंह मुख्यालय तक तो फोर लेनिंग बना दिया गया था।

लेकिन जिला मुख्यालय नूंह से राजस्थान बार्डर तक यानि कि 49 किलोमीटर लंबे रोड को प्रदेश की किसी भी सरकार ने पूर्व में फोर लेन नहीं बनवाया, जिसके कारण लबें समय से ये रोड जर्जर था और उसी वजह से इस रोड पर वर्ष भर में होने वाली दुघर्टनाओं में लोगों को अपनी जान गंवानी पड रही थी, जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों मे जबरदस्त रोष व्याप्त था।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस राजमार्ग को फोर लेन बनाने के लिए क्षेत्र के कई सामाजिक संगठनों द्वारा निरंतर धरना एवं प्रदर्शन किया जा रहा था। राजस्थान-हरियाणा बार्डर से कुछ युवकों ने इसके लिए जिला मुख्यालय नूंह तक पैदल मार्च भी किया था।

बता दें कि इस राजमार्ग को फोर लेनिंग करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले डेढ़ वर्ष से निरंतर डिटेल प्रोजेक्ट रिर्पोट(डीपीआर) तैयार की जा रही थी। शुरुआती दौर में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने 350 करोड़ की डीपीआर तैयार की थी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

उसके बाद 550 करोड़ की डीपीआर तैयार हुई। लेकिन बाद में भादस एवं मालब में बाईपास बनाने की योजना बनाई तो इसकी डीपीआर 926 करोड़ तक पहुंच गई।

राजमार्ग को फोरलेन करने के लिए केंद्र सरकार के ट्रांसपोर्ट रोड एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 480 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। एक्सपेंड़िचर कमेटी से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद फोर लेनिंग करने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp