back to top
Home Rewari News Fire News: रेवाड़ी बकरी फार्म में भीषण आग, 100 से ज्यादा बकरियां...

Fire News: रेवाड़ी बकरी फार्म में भीषण आग, 100 से ज्यादा बकरियां जिंदा जली

Fire News: रेवाड़ी बकरी फार्म में भीषण आग, 100 से ज्यादा बकरियां जिंदा जली
Fire News: रेवाड़ी बकरी फार्म में भीषण आग, 100 से ज्यादा बकरियां जिंदा जली

Fire News: जिला रेवाड़ी के गांव नांगल मूंदी बस स्टैंड के पास बने एक बकरी फार्म में रविवार दोपहर लगी भीषण आग में 100 से अधिक बकरियां जिंदा जल गई। दर्जनों बकरियां आग की चपेट में आकर झुलस गई। सूचना पाकर रेवाड़ी सो फायर ब्रिगेड ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक काफी बकरिया जल चुकी थीFire News

 

जांच में जूटी पुलिस: जैसे की पुलिस को आगजनी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना खोल पुलिस ने आगजनी के कारणों की जांच शुरू कर दी। बता दे खोल थाना क्षेत्र के गांव भठेड़ा निवासी कुलजीत यादव ने बस स्टैंड के पास ही बकरी फार्म किया हुआ है। बकरी फार्म में लगभग 250 बकरियां बंधी हुई थीं। दोपहर के समय फार्म में अचानक आग लग गई।Fire News

अचानक लगी आग: बता दे कि रविवार को फार्म मालिक किसी काम से बाहर गया हुआ था। आसपास के लोगों ने फार्म से धुआं उठता देखा तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। बस स्टैंड से बड़ी संख्या में लोग आग बुझाने के लिए पहुंच गए। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।

 

122 ब​करियों की मौत: काफी देर बाद आग पर पाया गया, परंतु तब तक 122 बकरियां आग की भेंट चढ़ चुकी थीं। शेष बकरियों को फायर ब्रिगेड ने बचा लिया। कई बकरियां बुरी तरह झुलस गई। जिनका उपचार कराया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका था। पुलिस आगजनी के कारणों का पता लगाने के प्रयास कर रही है।

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News