google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Fire in AC : आग पकड सकता है आपके घर में लगा AC, जानिए आग लगने के कारण व बचाव | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Fire in AC : आग पकड सकता है आपके घर में लगा AC, जानिए आग लगने के कारण व बचाव

Written by: Best24News

Published:

Fire in AC : गर्मियों के मौसम में अक्सर एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल बहुत बढ़ जाता है। लेकिन ऐसी स्थिति में आपने कई बार देखा होगा कि AC में अचानक आग…


Fire in AC : गर्मियों के मौसम में अक्सर एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल बहुत बढ़ जाता है। लेकिन ऐसी स्थिति में आपने कई बार देखा होगा कि AC में अचानक आग लग जाती है। आपको बता दें कि गर्मियों में AC में आग लगने का खतरा ओवरलोडिंग, खराब रखरखाव और तकनीकी खामियों के कारण बढ़ता है। तो चलिए आज हम आपको AC के सही रखरखाव और तकनीकी खामियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।Fire in AC

Advertisement

बता दे कि AC चलाते समय आपको कई चीजों का ध्यान रखना होता है। खासकर गर्मियों के मौसम में क्योकि आपकी एक गलती की वजह से भयंकर आग लग सकती है। यही वजह है कि आपको भी कुछ चीजों का खास ध्यान रखना होता है।

AC की नियमित देखभाल, सही तरीके से लगाने और सावधानी रखते हुए इस जोखिम को कम किया जा सकता है। सही समय पर कदम उठाकर न केवल संपत्ति, बल्कि जानमाल की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार एसी के इस्तेमाल ने कुछ सावधानी और सतर्कता को अपनाकर इस गर्मी में एसी की ठंडी-ठंडी हवा ली जा सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

 

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

AC में आग लगने के कारण?

 

  • अधिक लोड: गर्मियों में एसी का लगातार इस्तेमाल बिजली के सर्किट पर दबाव डालता है, जिससे वायरिंग में शार्ट सर्किट हो सकता है।
  • खराब रखरखाव: धूल, गंदगी या फिल्टर की सफाई न होने से मोटर अधिक गर्म हो सकती है।
  • कमजोर वायरिंग: पुरानी या निम्न गुणवत्ता वाली वायरिंग गर्मी में पिघल सकती है, जिससे आग लगने की आशंका बढ़ जाती है। रेफ्रिजरेंट लीक: गैस रिसाव से दबाव बढ़ता है, जिससे कंप्रेसर में आग लग सकती है।
  • खराब इंस्टालेशन: गलत तरीके से लगाया गया एसी सिस्टम असुरक्षित हो सकता है।
  • उच्च तापमान: गर्मियों में तापमान बढ़ाने से बाहरी यूनिट ओवरहीटिंग होती है। कई मामलों में मिश्रित ज्वलनशील गैस की रिफिलिंग से भी आग की घटनाएं होती है।

जानें बचाव के उपाय?

  • नियमित सर्विसिंग: हर सीजन से पहले एसी की सफाई और चेकअप करवाएं।
  • सही वायरिंग: मानक केबल और सर्किट ब्रेकर का उपयोग करें।
  • वेंटिलेशन: बाहरी यूनिट के आसपास हवा का प्रवाह सुनिश्चित करें।
  • अग्निशमन सुरक्षा : पास में अग्निशमक यंत्र रखें और धुआं डिटेक्टर लगाएं।
  • लोड प्रबंधन: एक साथ कई उपकरणों को एक शाकेट से न चलाएं।
  • उपयोग में सावधानी: रातभर एसी न चलाएं, बीच-बीच में विराम दें।
  • अधिकृत सेवा: केवल प्रशिक्षित और अधिकृत कर्मियों से ही एसी लगवाएं।
Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp