गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

Family ID Update: हरियाणा में फैमिली आईडी को लेकर बड़ी अपडेट, तुरंत करवा लें यह काम, वरना होगी कार्रवाई

Written by: सुनील चौहान

Published:

Family ID Update: हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में गलत तरीके से आय दर्ज करने वाले परिवारों की आय वेरिफिकेशन उपरांत सुधार प्रक्रिया शुरु कर दी…


Family ID Update: हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में गलत तरीके से आय दर्ज करने वाले परिवारों की आय वेरिफिकेशन उपरांत सुधार प्रक्रिया शुरु कर दी है।

एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि जिले में उन नागरिकों की आय की जांच की जा रही है, जिन्होंने अपनी आय को गलत रूप से कम दर्ज करवाया है। यह कार्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी गंभीरता के साथ किया जा रहा है।

एडीसी ने जानकारी दी कि अब तक जिले में 47 परिवार पहचान पत्रों में घोषित आय का भौतिक सत्यापन पूरा किया गया है, जिसके बाद उनकी आय को नियमानुसार अधिक कर दिया गया है। यह प्रक्रिया भौतिक सत्यापन के आधार पर की जा रही है, जिसमें प्रशासन की टीमें परिवारों के सभी आय स्रोतों का मूल्यांकन कर रही है।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

20 अप्रैल तक का है समय

एडीसी ने बताया कि कुछ परिवारों ने गलत तरीके से अपनी वार्षिक आय को कम दिखाकर बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी में अपना नाम दर्ज करवाया है। ऐसे परिवारों को चेतावनी दी गई है कि वे स्वयं 20 अप्रैल तक इस श्रेणी से बाहर हो जाएं। ऐसा न करने की स्थिति में उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा सरकार के मौजूदा निर्देशों के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि केवल पात्र परिवार ही सरकारी योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा देगा, बल्कि सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को भी रोकेगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp