Election: (Best24News) धारूहेड़ा : धारूहेड़ा में 10 मई को होने वाले निकाय चुनाव के लिए चार दिन पहले चेयरमैन के 12 और वार्ड पार्षदों के 86 उम्मीदवारों ने नामांकन किए थे। मंगलवार को जहां चेयरमैन के लिए 6 तथा पार्षद के लिए 62 प्रत्याशी शेष रहे है। बताया जा रहा एक प्रत्याशी ने भाजपा का समर्थन देते हुए नांमाकन वापस ले लिय जब एक प्रत्याशी ने हार के डर से नांमाकन वापस ले लिया है।Election
बता दे धारूहेड़ा में 18 वार्डो के लिए पार्षद व चेयरमैन के चुनाव होने है। शुरुआत में जहां 12 प्रत्याशियों ने चेयरमैन के लिए नामांकन किया था। । फिलहाल चेयरमैन के लिए 6 प्रत्याशी ही मैदान में है।

जानिए क्या मिला चुनाव चिंह
प्रत्याशी चुनाव निशान
अजय जांगडा कमल भाजपा
राजसिंह हाथ काग्रेंस
कवर सिंह कलम दवात
बाबूलाल लांबा बस
प्रदीप खोला सेब
दिनेश मुकदम घंटी
दो प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन: बता दे कवरिंग कैंडिडेट सहित 12 प्रत्याशियों ने चेयरमैन के लिए नामांकन किया था। फिलहाल छह प्रत्याशी दौड़ में है। रामनिवास प्रजापति ने भाजपा को समर्थन देते हुए जबकि वहीं संदीप बोहरा हार के भय से नांमाकन वापस ले लिया है। बता दे पिछले बार चुनावों ने संदीप बोहरा दूसरे स्थान रहे थे। पिछले बार विजेता कंवर सिंह को 3048 मत मिले थे जबकि संदीप बोहरा को 2408 मत मिले थे। बताया जा रहा है वह भाजपा की टिकट के लिए प्रयासरत थे लेकिन टिकट नहीं मिलने के चलते तथा इस बार गिरते वोट बैंक के चलते नांमाकन वापस लेना ही ठीक समझा है। अब देखना यह है वह इस बार किसका समर्थन करते है।

किसका पलडा है भारी: बता दे सैनी समाज के पूर्व प्रधान खेमचंद सैनी भी चेयरमैन उम्मीदवार थे लेकिन भाजपा से जुडे होने के चलते उन्होंने अपना नांमाकन नहीं किया था भाजपा के प्रत्याशी अजय जांगडा को समर्थन दे दिया है। वहीं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास प्रजापति ने अपना नांमाकन वापस लेते हुए भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया है। डोर टू डोर चले अभियान के चलते इस बार भाजपा की जीत नजर आ रही है लेकिन सच्चाई तो मतदान के बाद ही पता चलेगा।
जानिए पिछले बार किस किस कितने मिले थे मत

जांगडा को कैसे मिलेगी बढत: बता आजकल पार्टी के साथ जात पर ज्यादा मतदान होता है। धारूहेड़ा अहीरो का काफी मत है ऐसे में तीन प्रत्याशी अहीर होने पर वोटो बटवारा होगा जिससे जांगडा को फायदा मिलेगा। वहीं पिछले बार सैनी सभा के प्रधान को 2000 से ज्यादा मत मिले थे। जिसने इस बार भाजपा को समर्थन दे दिया है ऐसे में भाजपा की बढत काफी ज्यादा होगी।
हमेशा रहे जनता के बीच: हाल ही धारूहेडा मे हुए सर्वे में यह पता चला है चाहे किसी भी वार्ड की समस्या हो उपचेयरमैन अजय जांगडा ने हमेशा सहयोग किया है इतना ही लोगो के बीच रहकर एक समाजसेवी का काम किया है। ऐसे इस बार एक ओर तो पार्टी का टिकट दूसरी ओर 5 साल लोगो के बीच होने का फायदा मिलेगा।



















