back to top
Home Rewari News Election News: मजबूरी या फिर भाजपा से लगाव, जानिए धारूहेड़ा में...

Election News: मजबूरी या फिर भाजपा से लगाव, जानिए धारूहेड़ा में इन प्रत्याशियों ने क्यों नहीं लडे चेयरमैन के चुनाव

NPA DHARUHERA
NPA DHARUHERA

Election News: धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे में 10 मई को नगर निकाय के चुनाव होने है। नांमाकन प्रकिया समाप्त हो गई। धारूहेड़ा में जहां पहले चेयरमैन के प्रत्याशी 12 मैदान में थे वे अब घट कर केवल 6 ही रह गए है। कुछ प्रत्याशियो ने नांमाकन वा​पस लिया तो कईयो ने नांमाकन नही किया। आइये जहां जानते है क्यों 12 से दावेदारो की संख्या 6 हुई।Election News

कवरिंग फार्म किया था नांमाकन: बता दे कि कई प्रत्याशियों ने आवेदन रिजक्ट होने के भय से कवरिंग आवदेन किया था। जब 27 अप्रैल का उनका नांमाकन ठीक मिला तो कवरिंग का नांमकन वापस ले लिया। इसके बाद धारूहेड़ा में 12 की बजाय अब 6 प्रत्या​शी ही मैदान में रह गए है। जबक पिछले साल चेयरमैन की दोड में 12 प्रत्याशी ही थे।Election News

NPA DHARUHERA
NPA DHARUHERA

मेरी भाजपा में आस्था है। जब भाजपा को किसी ने टिकट दे दिया तो मै भाजपा प्रत्याशी को ही पार्टी का आदेश मानता हूं। मेरी पूरी तैयारी थी लेकिन मैने नांमाकन नहीं किया। पार्टी के आदेश का पालना करते हुए भाजपा को समर्थन देता हूं।
खेम चंद सैनी, पूर्व प्रधान सैनी सभा धारूहेड़ा

 

 

मै भाजपा से टिकट का दोवदार था। मैने टिकट लेने के लिए आवेदन किया था। मुझे टिकट नही मिली तो मैने नांमाकन नहीं किया। अगर टिकट मिलती तो मै चुनाव अवश्य लडता। पिछली बार मुझे जनता का अच्छा सहयोग मिला था। जिसके चलते मै उपविजता था।
संदीप बोहरा, धारूहेड़ा

 

 

मैने नांमाकन किया था। मै धारूहेड़ा मंडल प्रभारी रह चुका हूं। भाजपा में आस्था होने के चलते मैने अपना नांमाकन वापस ले लिया है। मैं पार्टी के ओदश का पालन करूंगा तथा भाजपा को वोट दिलाने में सहयोग करूगां।
रामनिवास प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष

 

अब छह प्रत्याशी चैयरमैन की दौड में

बता दे धारूहेड़ा में 18 वार्डो के लिए पार्षद व चेयरमैन के चुनाव होने है। शुरुआत मे जहां 12 प्रत्याशियों ने चेयरमैन के लिए नामांकन किया था। । फिलहाल चेयरमैन के लिए 6 प्रत्याशी ही मैदान में है।

प्रत्याशी                 चुनाव निशान

अजय जांगडा          भाजपा (BJP)
राजसिंह                काग्रेंस  (CONGRESS)
कवर सिंह              कलम दवात
बाबूलाल लांबा          बस
प्रदीप खोला             सेब
दिनेश मुकदम          घंटी

 

 

पिछले बार किसको कितने मिले थे मत

 

 

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News