Haryana News: रेवाडी में श्रमिक की बेरहमी से हत्या, शराब पीकर दिया वारदात को अंजाम

Haryana News: रेवाड़ी जिले के गुलाबपुरा गांव में लग्न समारोह से लौट रहे देहलावास निवासी 25 वर्षीय संजीव की शुक्रवार
प्रकाशित: 30 November 2025, 12:24 PM
Haryana News: रेवाडी में श्रमिक की बेरहमी से हत्या, शराब पीकर दिया वारदात को अंजाम
रेवाडी में श्रमिक की बेरहमी से हत्या, शराब पीकर दिया वारदात को अंजाम

Haryana News: रेवाड़ी जिले के गुलाबपुरा गांव में लग्न समारोह से लौट रहे देहलावास निवासी 25 वर्षीय संजीव की शुक्रवार देर रात हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन शनिवार सुबह पीजीआई रोहतक में उसकी मौत हो गई। परिवार ने गांव के 4–5 युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को गुलाबपुरा गांव में एक लग्न समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बाद में दो युवकों ने उसे शराब पिलाने के बहाने अपने साथ बुलाया और थोडी देर बाद तीन चार लड़के आए गए। इसके बाद आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से संजीव को पहले शराब पिलाई और फिर उसे अकेला पाकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपी उसे अधमरा करके गांस के मंदिर के पास पटक कर फराार हो गए। उसे पहले रेवाड़ी भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत बिगडने के बाद उसे रोहतक रैफकर दिया जहां पर उसकी मौत हो गई।Haryana News

संजीव के पिता विजय सिंह ने आरोपियों ने हमले में उसके दोनों हाथ और पैर तोड़ दिए गए थे और सिर पर कई गहरी चोटें थीं। संजीव दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस ने हत्या के आरोप मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now