Divyanka Sirohi Death: हरियाणा के फिल्म इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। हरियाणा फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और सोशल मीडिया की लोकप्रिय इनफ्लुएंसर कर दिव्यांका सिरोही का 30 की उम्र में निधन हो गया है। दिव्यंका के सोशल मीडिया पर 1.3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स है इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा मशहूर थी।
उन्होंने मासूम शर्मा जैसे बड़े कलाकारों के गानों में काम किया है। 21 अप्रैल 2026 को उनके उत्तर प्रदेश वाले घर में हार्ट अटैक आया जिसकी वजह से उनका निधन हो गया।
दिव्यांका सिरोही ने कई हिट गानों में काम किया था। मंगलवार की देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया इसके बाद उनके घर वाले उन्हें अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में दिव्यांका सिरोही को मृत घोषित कर दिया गया। दिव्यंका के अचानक निधन से हरियाणा फिल्म इंडस्ट्री में शोक छा गया है वही उनके दोस्तों में भी काफी दुख देखने को मिल रहा है और उनके फैंस काफी हैरान है।
दिव्यंका का बेहद कम उम्र में निधन हो गया है। आपको बता दे दिव्यंका भले यूपी की रहने वाली थी लेकिन हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री में वह काफी प्रचलित थी। सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग थी। वह अपनी खूबसूरती और अपने टैलेंट के वजह से लोगों को अपना दीवाना बना लेती थी।
परिजनों ने बताया कि दिव्यंका व्यवहार की काफी सरल और विनम्र थी। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में बड़े पैमाने पर लोग शामिल हो सकते हैं। दिव्यंका के अचानक चले जाने से उनके माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है।
वही कलाकारों का कहना है कि दिव्यंका का जाना हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी छत्ती है। दिव्यांका सिरोही का यू अचानक चले जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय छाती है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी। पार्थिव शरीर उनके पैतृक घर पर ले जाया जाएगा।





















