Home Haryana News Dharuhera: एम2के काउंटी सोसायटी में 16 से 18 जनवरी तक होगी...

Dharuhera: एम2के काउंटी सोसायटी में 16 से 18 जनवरी तक होगी श्री खाटू श्याम जी की कथा 

0
1
KHATU SHYAM
Dharuhera: बर्बरीक से बाबा श्याम बनने की दिव्या गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से धारूहेड़ा मैं तीन दिवसीय श्री खाटू श्याम कथा का भव्य आयोजन 16 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक श्रद्धा और भक्ति भाव से एम2के काउंटी धारूहेड़ा में होगा
यह जानकारी देते हुए एम2के काउंटी आर डब्ल्यू ए के प्रधान सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कथा में बाबा श्याम की महिमा, त्याग और अमरत्व की कथा का सजीव वर्णन होगा,आयोजन के प्रथम दिन 16 जनवरी को प्रातः 10:15 बजे श्री श्याम मंदिर सेक्टर 6 पार्ट 1 से डीजे, ढोल, नगाड़ों ,सुंदर झांकियां और सैकड़ो निशानों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो बस्ती परिक्रमा कर कथा स्थल पहुंचेगी Dharuhera
एम2के काउंटी में श्री खाटू श्याम कथा 16 से
इसी दिन कथा के दौरान पांडव वंश घटोत्कच जन्म एवं घटोत्कच मौर्य विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन होगा, द्वितीय दिवस 17 जनवरी को श्रीबर्बरीक जन्मोत्सव मनाया जाएगा जिसमें महीसागर संगम तीर्थ में तप एवं विजय ब्राह्मण द्वारा बर्बरीक को वरदान की कथा प्रस्तुत की जाएगी, तृतीय दिवस 18 जनवरी को महाभारत युद्ध से जुड़े प्रसंगों के साथ बर्बरीक को अमरत्व का वरदान मिलने की कथा होगी और कथा का विश्राम होगा,
इसी दिन सांय 5 से 7:00 बजे तक भजन संध्या होगी जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक बाबा का गुणगान करेंगे तथा 7:30 बजे भव्य आरती के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा, कथा प्रतिदिन अपराह्न 1 से 4 बजे तक शिव मंदिर के पास, जे ब्लॉक एम2के काउंटी धारूहेड़ा में होगी,कथा वाचन प्रख्यात भजन भगवत रसिक पंडित दिनेश राजस्थानी द्वारा किया जाएगा, यह दिव्या आयोजन सभी श्याम प्रेमियों के पावन सहयोग से किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सभी श्याम प्रेमी इस दिव्य महोत्सव के सहभागी बने और श्याम प्रभु की दिव्या कथा का श्रवण करें