धारूहेड़ा में चोरों का आतंक, एक रात में चार घरों में सेंघ

On: September 11, 2026 4:49 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: वार्ड 14 में एक ही रात में चार घरों में सेंघ, घर में बिखरा सामान
धारूहेड़ा: वार्ड 14 में एक ही रात में चार घरों में सेंघ, घर में बिखरा सामान

धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बे में एक बार फिर चोर सक्रिया हो गए। वार्ड 14 में शुक्रवार रात के समय चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया। चोर रामनगर व हरि नगर 3 घरो से नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए । जबकि चौथे घर में मकान मालिक के जाग जाने चोरी नही कर सके।

धारूहेडा: वार्ड 14 में चोरी होने पर शिकायत देने पहुंचे मकान मालिक
धारूहेडा: वार्ड 14 में चोरी होने पर शिकायत देने पहुंचे मकान मालिक

एक रात में तीन घरों में चोरी

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में रामनगर निवासी हरिशंकर ने बताया वह रात को घर पर नहीं थी चोर रात को घर से 5 हज़ार व जेवरात चोरी कर ले गए। जब वह सुबह घर आया तो कमरे का ताला टूटा मिला तथ सामान बिखरा हुआ मिला।

COMPLAINT DHR

 

कमरे से बाइक चोरी: बताया जा रहा इन चोरो ने शुक्रवार रात को वार्ड 14 के हरिनगर में एक घर में सेंध लगा दी। चोर घर में खडी बाइक ही चोरी कर ले गए। सुबह जब मकान मालिक कविता उठी तो उसे चोरी का पता चला।

DHR
नकदी व जेवरात चोरी: इसके अलावा हरिनगर निवासी रामनारायण के घर में घुस गए। चोर वहां से करीब 40 हजार रुपये नकद और 50 हजार रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। वही रात को हरिनगर ढाणी निवासी वीरेंद्र के घर में भी चोरो ने चोरी का प्रयास किया गया।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात: बता दे चोरो ने रात को खूब आतंक मचाया है। हरिनगर के विरेंद्र सिंह ने बताया कि रात को 1:15 बजे 3-4 अज्ञात व्यक्ति नकाब पहनकर हथियार और पत्थर लेकर घर के बाहर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने दरवाजा खटखटाकर जबरन घर में घुसने का प्रयास किया। दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर घर के लोगों के जागने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की CCTV में कैद हो गए है।

THEFT IN DHARUHERA

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने और CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now