रविवार, 15 नवम्बर 2026

सट्टा खिलाते युवक को धारूहेड़ा पुलिस ने दबोचा, 1160 रूपए नकदी बरामद

Written by: Harsh Rajput

Published:

धारूहेड़ा: थाना सेक्टर 6 पुलिस ने भिवाड़ी मोड़ पर मंगलवार रात को सट्टा खिलाने के आरोप में एक एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान यूपी के थाना फतेहपुर के…


CRIME NEWS
क्राइम न्यूज़
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: थाना सेक्टर 6 पुलिस ने भिवाड़ी मोड़ पर मंगलवार रात को सट्टा खिलाने के आरोप में एक एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान यूपी के थाना फतेहपुर के गाव परमानंद के रहने वाले धर्मेंद्र के रूप में हुई है। फिलहाल वह महेश्वरी में रह रहा है।

सेक्टर छह पुलिस के अनुसार मंगलवार रात के समय सूचना मिली थी कि धर्मेंद्र भिवाड़ी मोड़ पर पर्चियों के माध्यम से सट्टा लगवाकर जुआ खिलाने का काम कर रहा है। सूचना पाकर बाद एसआईएस अधिकारी और थाना सेक्टर 6 प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1160 रुपये नकद, सट्टे की पर्चियां तैयार करने में प्रयुक्त कॉपी और पेन बरामद किए। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट (G Act) के तहत मामाला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 6 लाख की चोरी का तीसरा आरोपी दो दिन रिमांड पर !

पहले पकडे गए है कई लोग: कस्बे सट्टे का कारोबार तेजी फलता फूलता जा रहा है। हालांकि पुलिस रोजाना दबीश देकर ऐसे लोगो को काबू कर रही है। लेकिन ये लोग कुछ दिन फिर से यही काम शुरू कर देते है।

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp