शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Dharuhera news: खाटू श्याम बाबा के जयकारे, निशान लेकर श्रद्धालु रवाना

Written by: Best24News

Published:

Dharuhera news: धारूहेडा .शनिवार को सुबह 5 बजे धारूहेंडा से बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान पदयात्रा लगातार तीसरे साल निकाली गई। भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर ये यात्रा सोहना रोड…


Dharuhera news: धारूहेडा .शनिवार को सुबह 5 बजे धारूहेंडा से बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान पदयात्रा लगातार तीसरे साल निकाली गई। भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर ये यात्रा सोहना रोड मंदिर से प्रारंभ होकर बाबा खाटू श्याम श्याम मंदिर तक करीब 200 किलोमीटर का सफर तय करने के लिए रवाना हुई।

Advertisement

बाबा श्याम की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ हुआ। इस अवसर पर बाबा की आरती कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।
आकर्षण तब रहा जब स्वयं हाथों में निशान ध्वज लेकर आम भक्त पैदल चले। शंख, ढोल बजाकर और डीजे पर बजते भक्तिमय भजनों के बीच प्रमुख मार्गों से गुजरी।
जगह जगह सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए फलाहार और जलपान की व्यवस्था की गई। 200 किलोमीटर की पद यात्रा खाटू श्याम मंदिर पहुंचेंगे, जहां बाबा को निशान अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी। पद यात्रा में दीपक यादव, मनोज, दिनेश, संदीप, भूपेंद्र सहित 15 श्रद्धालू शामिल है l

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp