गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

Delhi Road Corridor: दिल्ली वालों को ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, यहां बनेगा सड़क कॉरिडोर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Delhi Road Corridor: दिल्ली में बेहतर रोड नेटवर्क बनाने और यातायात को सुगम बनाने के लिए सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने साहिबी नदी (नजफगढ़ ड्रेन) के दोनों किनारों…


Delhiites will get relief from traffic jam
Delhiites will get relief from traffic jam
Google News Follow us on Google

Delhi Road Corridor: दिल्ली में बेहतर रोड नेटवर्क बनाने और यातायात को सुगम बनाने के लिए सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने साहिबी नदी (नजफगढ़ ड्रेन) के दोनों किनारों पर ढांसा से बसई दारापुर तक एक सड़क कॉरिडोर विकसित करने की योजना को मंजूरी दी है। यह परियोजना दिल्ली के यातायात को सुधारने और लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई है।

सरकार ने PWD की चार प्रमुख सड़कों को अब आधिकारिक रूप से NHAI को सौंप दिया है, जिससे इनके विस्तार और रखरखाव में तेजी आएगी। यह कदम सड़कों की गुणवत्ता में सुधार और यातायात को सुगम बनाने में मदद करेगा।

PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने की बैठक
पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उच्च स्तरीय समन्वय समिति की पहली बैठक में दिल्ली में यातायात अवरोधों को दूर करने, एजेंसियों के ओवरलैप को रोकने व प्रमुख सड़क परियोजनाओं को गति देने को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के गतिशील नेतृत्व में दिल्ली को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे से सुसज्जित करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि साहिबी नदी किनारे नया कॉरिडोर राजधानी की यातायात व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

यह परियोजना दिल्लीवासियों को जाम से राहत देने के साथ-साथ एक वैकल्पिक यातायात मार्ग भी प्रदान करेगी। इन फैसलों से दिल्ली को बेहतर कनेक्टिविटी, यातायात की समस्या से राहत और विश्वस्तरीय सड़क सुविधाएं मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

नदी किनारे सड़कें यातायात के बोझ को कम करेंगी

दिल्ली में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए साहिबी नदी के दोनों किनारों पर धांसा से वसई धरापुरी तक दोनों तरफ एक समर्पित सड़क कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। यह नई सड़कें राजधानी में ट्रैफिक का बोझ कम करेंगी और वैकल्पिक मार्ग के रूप में काम करेंगी।

NH-48 से नारायणा के लिए स्लिप रोड
धौला कुआं मेट्रो स्टेशन के पास स्थित पुलिस स्टेशन को स्थानांतरित कर एनएच-48 से नारायणा के लिए एक समर्पित स्लिप रोड बनाई जाएगी। इससे इस मार्ग पर वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी और यातायात जाम की समस्या कम होगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp