Delhi Nuh Alwar railway line: रेलवे इस रूट पर बिछाएगा नई रेलवे लाइन, दिल्ली, नूंह व अलवर का होगा सीधा लिंक

On: March 22, 2026 9:33 AM
Follow Us:

Delhi Nuh Alwar railway line: हरियाणा में सडको व रेल के जाल बिछाए जा रहे है।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डबल-इंजन सरकार ने 2014 के बाद से नूह के विकास के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। उन्होंने कहा है कि मेवात के विकास योजनाओ में कोई कमी नहीं रहेगी। हमने मेवात में कई विकास परियोजनाएं शुरू की हैं। दिल्ली और अलवर को जोड़ने वाली 104 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन की मंजूरी मिल चुकी है।

Delhi Nuh Alwar railway line: यह रेलवे परियोजना न केवल यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी.” सीएम ने कहा कि हरियाणा के नूह जिले में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खुलने जा रहे हैं। यह परियोजना लगभग 2,500 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जाएगी और इसके द्वारा नूह और सोहना के क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Delhi Nuh Alwar railway line: सबसे अहम बात यह है कि ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण भी इस क्षेत्र की विकास योजना में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह 122 किलोमीटर लंबी ब्रॉड-गेज डबल रेलवे लाइन पलवल से शुरू होकर सोनीपत तक जाएगी। जिसमें सोहना और मानेसर जैसे क्षेत्र भी शामिल होंगे। इस प्रोजेक्ट में 17 स्टेशन होंगे। जिससे न केवल ट्रेनों की आवागमन को सुविधाजनक बनाया जाएगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

हालांकि नूह एक पिछड़ा जिला है। लेकनि इसे लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के तहत विशेष ध्यान दिए जाने वाले 115 जिलों में से एक के रूप में चिन्हित किया गया है। केएमपी और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जैसी अन्य परियोजनाओं के ज़रिए नूह को बेहतर सड़क परियोजनाओं से जोडा जाएगा।

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now