
Delhi-NCR Weather: दिल्ली और एनसीआर (Delhi-NCR) में आजकल लोग घने कोहरे और बढ़ते प्रदूषण (Pollution) से जूझ रहे हैं। हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। सुबह के वक्त कोहरे और धुंध की वजह से दृश्यता बहुत कम हो गई है। सड़कों पर वाहन धीरे-धीरे चल रहे हैं जैसे रेंग रहे हों। शनिवार को इस सर्दी सीजन में पहली बार घना कोहरा देखने को मिला। हालांकि कोहरे का ये दौर शुरू हो गया है लेकिन ठंड का असर कम दिख रहा है। शनिवार सुबह दिल्ली का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस (Degrees Celsius) तक पहुंचा। आइए देखते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा।
दिल्ली में आज का मौसम
मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बताया है कि आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन बारिश होने की उम्मीद नहीं है। सुबह दिल्ली पूरी तरह से घने कोहरे में डूबी हुई थी। इतना घना कोहरा था कि इंडिया गेट (India Gate) भी नजर नहीं आ रहा था। इसके बीच लोग धुंध और कोहरे में कर्तव्य पथ पर सुबह की सैर करते दिखे। रात को भी घने कोहरे की संभावना बनी हुई है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस (Degrees Celsius) तक पहुंच सकता है। वहीं सुबह का कम से कम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस (Degrees Celsius) रिकॉर्ड किया गया है।Delhi-NCR Weather
VIDEO | Anti-Smog gun being used to sprinkle water on the roads in Delhi to reduce dust and air pollution. Visuals from India Gate area.
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त
With air quality worsening across the Delhi-NCR region, GRAP-4 has been invoked to curb pollution.#DelhiSmog #AirPollution #GRAP4
(Full… pic.twitter.com/Rt70hn89qs
ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार
— Press Trust of India (@PTI_News) December 14, 2025
दिल्ली में आने वाले चार दिन तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही बढ़ते प्रदूषण (Pollution) की वजह से धुंध की गाढ़ी परत भी देखने को मिल सकती है। 15 से 18 दिसंबर के बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस (Degrees Celsius) के बीच रहेगा। वहीं कम से कम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस (Degrees Celsius) के आसपास रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:दिल्ली से अपहृत नाबालिग धारूहेड़ा में लवारिस मिला
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है। पिछले दो दिनों में एयर क्वालिटी इंडेक्स में तेज गिरावट देखने को मिली है। आज सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत AQI 462 रिकॉर्ड किया गया। खास बात यह रही कि रोहिणी में AQI 499 तक पहुंच गया। वहीं जहांगीरपुरी आनंद विहार जैसे कई इलाकों में भी AQI 500 के करीब रहा। शनिवार को दिल्ली में ग्रैप-3 के प्रतिबंध लगाए गए थे जिन्हें बाद में और सख्त करते हुए ग्रैप-4 में बदल दिया गया।Delhi-NCR Weather
