सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Delhi Electric Buses: महिलाओं की हुई बल्ले बल्ले, अब नही लगेगा इन बसों में किराया

Written by: Best24News

Published:

Delhi Electric Buses: दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को नई बस सेवा “Delhi Electric Vehicle Interconnector (DEVI)” लॉन्च की है। इस खास सेवा को लेकर एक फिर भाजपा चर्चा में आ गई है।…


Delhi Electric Buses: दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को नई बस सेवा “Delhi Electric Vehicle Interconnector (DEVI)” लॉन्च की है। इस खास सेवा को लेकर एक फिर भाजपा चर्चा में आ गई है। इस पहल के तहत नई आधुनिक और इको-फ्रेंडली बसों को सड़कों पर उतारा गया है।

Advertisement

ईवी बसों की सुविधाएं और डिज़ाइन: बता दे कि दिल्ली सरकार की सीएम रेखा गुप्ता ने इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर लॉन्च किया। इन बसों का डिज़ाइन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है। इन बसों में महिलाओं के लिए 6 सीटें आरक्षित हैं और बुजुर्गों और विकलांग यात्रियों के लिए विशेष रैंप और लो-फ्लोर डिज़ाइन दिया गया है।

यह नई बसें उन मार्गों पर चलेंगी जहां पहले करीब 700 पुरानी बसों को हटाया गया था। कोर्ट के आदेश के बाद इन पुरानी बसों को खत्म कर दिया गया था। DEVI बसें छोटे इलाकों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का काम करेंगी जहां बड़े बस मार्ग नहीं पहुंचते।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

क्या है फ्री यात्रा की सुविधा: बता दे कि पहले चरण में 400 DEVI बसें पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली में शुरू की गई हैं। इन बसों का किराया ₹10 से ₹25 तक रहेगा। खास बात यह है कि सभी महिला यात्री मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इन बसों का संचालन हर 10 मिनट में किया जाएगा ताकि शहरी यात्रा और भी सुविधाजनक और विश्वसनीय हो सके।

DEVI बस सेवा में महिलाओं के लिए एक खास पहल भी की गई है। इन बसों में महिला ड्राइवर भी होंगी, जो इस पहल को और अधिक समावेशी बनाती है। यह कदम भारतीय महिला श्रमिकों के लिए एक नई दिशा में कदम है और ग्रीन मोबिलिटी के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देता है।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp