शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Delhi-Dehradun Expressway: इस दिन से शुरू होगा दिल्ली-देहरादून हाइवे!, 32 KM का सफर केवल 25 मिनट में होगा पूरा

Written by: Best24News

Published:

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून हाइवे (Delhi-Dehradun Expressway update) के पहले फेज का काम पूरा हो चुका है। NHAI सूत्रों का कहना है कि अभी तक उद्‌घाटन की डेट तो फाइनल नहीं हुई, लेकिन…


Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून हाइवे (Delhi-Dehradun Expressway update) के पहले फेज का काम पूरा हो चुका है। NHAI सूत्रों का कहना है कि अभी तक उद्‌घाटन की डेट तो फाइनल नहीं हुई, लेकिन इस महीने कभी भी हाइवे का उद्‌घाटन हो सकता है।

Advertisement

यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से लेकर यूपी के बागपत तक जाएगा। इसके शुरू होने से 32 किलोमीटर की दूरी महज 25-30 मिनट में तय की जा सकेगी। हादवे शुरू होने के बाद इससे जहां एक तरफ दिल्ली से सीधे बागपत जाने वाले लोगों को तो फायदा होगा ही वहीं दूसरी तरफ करावल नगर और मुस्तफाबाद विधानसभा में आने वाली कॉलोनियों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए भी आवाजाही आसान हो जाएगी।

दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होगा दिल्ली-देहरादून हाइवे

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

दिल्ली-देहरादून हाइवे अक्षरधाम से शुरू होकर खजूरी पुश्ता रोड के ऊपर से होते हुए दिल्ली यूपी बार्डर पर बने MCD टोल बूथ से यूपी में प्रवेश करेगा। अक्षरधाम से यह दूरी 15 KM है। 15 KM के बीच दिल्ली-देहरादून हाइवे दो चरणों में बनाया गया है।

-अक्षरधाम मंदिर से लेकर गीता कॉलोनी श्मशान घाट तक हाइवे का पूरा हिस्सा सरफेस पर है, जबकि श्मशान घाट से लेकर वजीराबाद PTS के पास तक एलिवेटेड हाइवे बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

-PTS से लेकर आगे उत्तर प्रदेश के बार्डर तक हाइवे का एक बड़ा हिस्सा सरफेस पर बनाया गया है। इसके बाद हाइवे का बड़ा हिस्सा एलिवेटेड है।

-हाइवे के ऐलिवेटेड हिस्से पर लाइट वीकल के लिए 100 KM प्रति घंटा और हेवी वीकल्स के लिए 80 KM प्रति घंटे की स्पीड़ तय की गई है।

-हाइवे के आसपास बसी कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को गाड़ियों के शोर से बचाने के लिए दोनों तरफ साउंड प्रूफ बैरियर भी लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp