गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, DA में बढ़ोतरी के बाद अब मिलेगा मोटा पैसा

Written by: सुनील चौहान

Published:

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष की शुरुआत से पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 फीसदी बढ़ोत्तरी की सौगात दी है।…


Central employees are happy
Central employees are happy
Google News Follow us on Google

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष की शुरुआत से पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 फीसदी बढ़ोत्तरी की सौगात दी है। अब डीए बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है। इससे पहले अक्टूबर 2024 में भी DA को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 53 फीसदी किया गया था। इस फैसले से कर्मचारियों के वेतन और पेंशनभोगियों की पेंशन में बढ़ोत्तरी होगी। यह बढ़ोत्तरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी।

मिलेगा 3 महीने का एरियर

पेंशनभोगियों और कर्मचारियों को इस वृद्धि के तहत बीते महीनों का एरियर भी मिलेगा. अब कई लोगों के मन में यह सवाल है कि यह एरियर कब मिलेगा। सरकार के अधीन काम करने वाले लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अप्रैल के वेतन के साथ जनवरी, फरवरी और मार्च के महीने का एरियर भी प्रदान किया जाएगा। गौरतलब है कि सरकार द्वारा साल में 2 बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी को और दूसरी 1 जुलाई को प्रभावी मानी जाती है.

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सैलरी और पेंशन में इतनी होगी बढ़ोतरी
उदाहरण के तौर पर यदि किसी सरकारी कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए महीना है, तो उसके वेतन में हर महीने 360 रुपए की बढ़ोतरी होगी। ऐसे में जनवरी, फरवरी और मार्च के एरियर के रूप में उस कर्मचारी को कुल 1,080 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। अगर किसी की बेसिक पेंशन 9,000 रुपए है, तो उसमें 180 रुपए प्रति महीने की बढ़ोतरी हुई है. इस प्रकार से तीन महीने का एरियर 540 रुपए अप्रैल महीने की पेंशन के साथ दिया जाएगा.

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp