शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Cyber Crime: मोटा कमीकन कमाने के लिए अपना बैंक खाता बेचा, अब काटनी होगी जेल

Written by: Best24News

Published:

Cyber Crime: हरियाणा व राजस्थान मेें ठगी करने वाले गिरोह को साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने लाखो रुपए की साइबर ठगी करने के मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए…


Cyber Crime: हरियाणा व राजस्थान मेें ठगी करने वाले गिरोह को साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने लाखो रुपए की साइबर ठगी करने के मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला नागौर के खिमसर के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी जितेन्द्र व मोहल्ला मेघवालो निवासी भूराराम के रूप में हुई है।

Advertisement

बता दे कि गांव मैलावास निवासी वीरपाल ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 14 अप्रैल को उसके मोबाइल फोन पर घर बैठे पैसे कमाने का एक मैसेज आया था। जिसमे एक टेलीग्राम लिंक दिया गया था। इसके बाद टेलीग्राम पर भेजे गए लिंक को क्लिक करते हुए वह ग्रुप से जुड़ गया। पहले आरोपितो ने उससे 16 हजार रुपए डलवाने के बाद 42 हजार रुपए वापस कर दिए। जो आरोपियों ने उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 20 लाख 20 हजार 968/-रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

जब उसने यह राशि वापस निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसा जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। उसने इसको लेकर साइबर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी राजस्थान के जिला नागौर के खिमसर के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी जितेन्द्र व मोहल्ला मेघवालो निवासी भूराराम को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि साइबर ठगी में राजस्थान के जिला नागौर के गांव खिमसर निवासी जितेन्द्र का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था।

वीरपाल के खाते से करीब 5 लाख 38 हजार 399 रुपये की राशी जितेन्द्र के खाते में गई थी। भूराराम ने जितेन्द्र से बैंक खाता लेकर, कमीशन के आधार पर आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके आरोपी जितेन्द्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा आरोपी भूराराम पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp