रविवार, 15 नवम्बर 2026

Haryana crime: रेवाडी साइबर टीम को मिली बड़ी सफलता, मास्टरमाइंड अनिल को दबोचा

Written by: सुनील चौहान

Published:

  Haryana crime: रेवाड़ी साइबर टीम कुवैत बड़ी सफलता मिली है. साइबर थाना पुलिस ने पर-डे पैसे कमाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी…


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Google News Follow us on Google

 

Haryana crime: रेवाड़ी साइबर टीम कुवैत बड़ी सफलता मिली है. साइबर थाना पुलिस ने पर-डे पैसे कमाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के जिला विदिशा के गांव पिपरिया दौलत निवासी अनिल कुशवाह के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया कि गत वर्ष 5 फरवरी को बावल के सेक्टर-2 में रहने वाले मूल रूप से राजस्थान के श्री गंगानगर निवासी हर्ष भार्गव ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास 25 जनवरी 2025 को एक मैसेज आया था, जिसमें पर-डे जॉब इनकम के बारे में पूछा गया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 6 लाख की चोरी का तीसरा आरोपी दो दिन रिमांड पर !

 

उसे कुछ होटलों से रिव्यू करने व क्वाइनडेक्स पर इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया। इस कार्य को करने के लिए उसका टेलीग्राम पर साक्षी गोयल और अरमान मिश्रा नामक दो लोगों से संपर्क कराया गया। अरमान मिश्रा ने उसे एक गु्रप से जोड़ दिया, जिसमें तीन लोग पहले से जुड़े हुए थे। उसे एक टास्क करने के लिए 7 हजार रुपये इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: तकनीक वही अच्छी है, जो सबके लिए सरल हो: मनोज वशिष्ठ

 

उसने यह राशि ट्रांसफर की तो बताया गया कि उसका खाता फ्रीज हो गया। उसे बताया गया कि खाता अनफ्रीज करने के लिए उसे पैसे देने पड़ेंगे। उसने चार ट्रांजेक्शन के जरिए 165600/- रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसे बताया गया कि विद्ड्राल टास्क गलत होने के कारण उसका खाता फ्रीज हो गया है। उसे अभी 320612/- रुपये और भेजने होंगे।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पंजाबी भवन चुनाव: सचिन मलिक लगातार 10 वीं बार सर्वसम्मति से बने प्रधान

 

 

इसके बाद उससे क्रेडिट स्कोर बढ़ाने के लिए 5.58 लाख रुपये और जमा कराने को कहा, तो उसे ठगी का अहसास हुआ। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त चार आरोपी राजस्थान के जिला करोली के गांव थूमा हाल आबाद शिव नगर जयपुर निवासी रिंकेश मीणा, मध्य  प्रदेश के जिला मंदसोर के गांव बारडिया निवासी अर्जुन भील, मध्यि प्रदेश के जिला मन्दौेर के भानपुरा निवासी कुनाल बागड़ी व मध्य प्रदेश के जिला रायसेन के गैरतगंज निवासी आयुष साहु को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

 

जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी मध्य प्रदेश के जिला विदिशा के गांव पिपरिया दौलत निवासी अनिल कुशवाह को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आयुष साहु का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

 

 

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp