रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Crime: हरियाणा के रेवाड़ी में नाबालिग के पास कैसे पहुंचा अवैध हथियार

Written by: सुनील चौहान

Published:

 Crime: हरियाणा के रेवाडी में अवैध हथियारों की सप्लाई नही थम रही है। आलम यहां तक है आजकल तो नाबालिग भी हथियारों को मंगवाने लगे है। थाना माडल टाउन पुलिस ने शुक्रवार…


 Crime: हरियाणा के रेवाडी में अवैध हथियारों की सप्लाई नही थम रही है। आलम यहां तक है आजकल तो नाबालिग भी हथियारों को मंगवाने लगे है। थाना माडल टाउन पुलिस ने शुक्रवार देर शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को अवैध देशी कट्टे और एक जिंदा रोंद के साथ दबोच लिया। Crime

Advertisement

Rewari Police के अनुसार यह पकड़ ऐसे समय में की गई है जब क्षेत्र में अवैध हथियारों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी बढ़ाई गई है। थाना माडल टाउन प्रभारी निरीक्षक रतन लाल ने बताया कि 15 नवंबर की शाम उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि गांव करनावास के खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पर एक युवक हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही एचसी विजय सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। Crime

तलाशी में पुलिस को उसके पास से एक देशी कट्टा व एक जिंदा रोंद बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना माडल टाउन में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी नाबालिग है, जिसके बाद सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। बोर्ड ने किशोर को बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेजने के आदेश दिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

पुलिस अब मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नाबालिग के हाथ तक यह हथियार कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन-सा सप्लायर या नेटवर्क सक्रिय है। टीम अवैध हथियार सप्लाई चैन और स्थानीय बदमाशों के संपर्कों की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सप्लाई नेटवर्क की पहचान होते ही आगे की बड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp